फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dy CM Manish Sisodia demands vaccination for 12th board students and teachers prior to exams

12वीं बोर्ड: परीक्षा से पहले सभी छात्रों व शिक्षकों को लगे वैक्सीन, मनीष सिसोदिया ने उठाई मांग

Sun, 23 May 2021 03:27 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 23 May 2021 03:27 PM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा से संबंधित केंद्र सरकार के साथ हुई बैठक के बाद छात्रों और शिक्षकों के लिए पहले वैक्सीनेशन की मांग उठाई है।
 

विज्ञापन
Dy CM Manish Sisodia demands vaccination for 12th board students and teachers prior to exams
मनीष सिसोदिया - फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब

विस्तार

12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार और राज्यों के बीच आज बैठक हुई। इसके बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर इस बैठक की जानकारियां दीं। उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार के साथ मीटिंग में आज मांग रखी कि परीक्षा से पहले 12वीं के सभी बच्चों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था करें। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर परीक्षा का आयोजन करवाने की जिद्द बहुत बड़ी गलती और नासमझी साबित होगी। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार की प्राथमिकता वैक्सीनेशन होनी चाहिए। केंद्र सरकार या तो फाइजर से बात कर देश भर में 12वीं क्लास के सभी 1.4 करोड़ बच्चों और स्कूलों में, लगभग इतने ही शिक्षकों के लिए वैक्सीन लेकर आएं। या यदि युवा वर्ग वाली वैक्सीन 17.5 साल के बच्चों को हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद दी जा सकती है तो देश में उपलब्ध कोविशील्ड और कोवैक्सीन सबसे पहले 12वीं के सभी बच्चों व सभी शिक्षकों को लगाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि अगर वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाए तो राज्य सरकारें एक सप्ताह में 12वीं के सभी विद्यार्थियों व टीचर्स को वैक्सीन लगवा दें। दिल्ली में तो हम अधिकतम दो दिन में ही 12वीं के सभी विद्यार्थियों व सभी शिक्षकों को वैक्सीन लगाने का काम पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं में पढ़ने वाले लगभग 95% विद्यार्थी 17.5 साल की उम्र के ऊपर हैं। केंद्र सरकार हेल्थ विशेषज्ञों से बात करे कि 18 से अधिक आयुवर्ग को दी जाने वाली वैक्सीन क्या 12वीं में पढ़ने वाले 17.5 साल के विद्यार्थियों को दी जा सकती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed