फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DUSU elections: Overcoming NOTA a big challenge

डूसू चुनाव: नोटा से पार पाना बड़ी चुनौती

Thu, 17 Sep 2026 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
DUSU elections: Overcoming NOTA a big challenge
-नोटा की बढ़ती ताकत से छात्र संगठनों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

-2016 में शुरुआत के बाद कई चुनावों में नोटा को मिले हजारों वोट
रश्मि शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में प्रत्याशियों को प्रतिद्वंद्वियों के साथ नोटा से भी पार पाना होगा। 2016 में नोटा की शुरुआत के बाद कई चुनावों में हजारों छात्रों ने इनमें से कोई नहीं का विकल्प चुना। 2025 में चारों पदों पर कुल 23,674 वोट नोटा को मिले थे। इसे देखते हुए संगठनों और प्रत्याशियों ने अधिक मतदान और उपलब्धियों के आधार पर उम्मीदवार चुनने की अपील की है।
डूसू चुनाव में पहली बार 2016 में नोटा का विकल्प दिया गया, जिसमें 17,712 छात्रों ने नोटा बटन दबाया। 2017 में सर्वाधिक 29 हजार नोटा वोट पड़े, जो अब तक का रिकॉर्ड है। 2018 में 27,729 और 2019 में 27,576 वोट नोटा के खाते में गए। कोरोना के कारण 2020 से 2022 तक चुनाव नहीं हुए। 2023 में नोटा वोट घटकर 16,565 रह गए, लेकिन 2024 में 20,748 और 2025 में 23,674 वोट मिले।
विज्ञापन

नोटा के बढ़ते इस्तेमाल का नुकसान आइसा और एनएसयूआई को हो रहा है, क्योंकि एबीवीपी को कैडर वोट मिल जाता है। छात्र राजनीति में हिंसा, धन और बाहुबल को नोटा बढ़ने की वजह माना जाता है। वहीं, करीब बीस सालों से मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत से ऊपर नहीं रहा है। कॉलेज छात्रों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed