फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU's SOL may create a record for admission in graduation

Delhi News: डीयू के एसओएल में स्नातक में दाखिले का बन सकता है रिकॉर्ड

Wed, 27 Aug 2025 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
DU's SOL may create a record for admission in graduation
-पहली बार 2.20 लाख पंजीकरण हुए, 75 हजार ने किया फीस का भुगतान
विज्ञापन


-दाखिला लेने की तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्तूबर की गई

-हर साल 1.20 लाख से लेकर 1.30 लाख तक होते हैं दाखिले

-दाखिला लेने की तिथि एक महीने बढ़ने से भी पड़ेगा असर

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में इस साल स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने वालों का रिकॉर्ड बन सकता है। दरअसल जून से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया के तहत अब तक 2.20 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। पहली बार इतनी संख्या में पंजीकरण हुए हैं। वहीं दाखिला लेने की अंतिम तिथि को भी बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दिया गया है। ऐसे में ना केवल पंजीकरण का आंकड़ा बढ़ेगा बल्कि फीस भुगतान करने वाले छात्रों की संख्या भी बढ़ेगी। इस बार दाखिलों की संख्या 1.50 लाख से पार जाने की संभावना है।

डीयू के एसओएल में पंजीकरण करा चुके 2.20 लाख में से 75 हजार छात्रों ने फीस का भुगतान कर दाखिला पक्का कर लिया है। बीते सालों में पंजीकरण करने वालों की संख्या 1.70 लाख से लेकर 1.80 लाख तक रही है। इसमें से करीब 1.20 लाख छात्र दाखिला ले लेते हैं।
विज्ञापन


कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (सीओएल) की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया, अब तक छात्रों से दाखिले को लेकर अच्छा रिस्पांस मिला है। फिर वह चाहें नए कोर्सेज हों या पुराने। अभी नियमित कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। इसके समाप्त होने के बाद छात्र दाखिला नहीं होने पर एसओएल का ही रुख करेंगे। प्रो मागो ने कहा कि ऐसे में हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल दाखिला लेने वालों की संख्या 1.59 लाख तक चली जाए। यदि ऐसा होता है तो हमारे यहां यह दाखिले का एक रिकॉर्ड होगा। उन्होंने कहा कि आवेदन करने वालों की संख्या इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि दाखिला पोर्टल सुचारु रूप से चल रहा है, छात्रों के पास दाखिला लेने वाले प्रोग्राम के ज्यादा विकल्प हैं। इस बार उन्हें पहले से पता है कि उन्हें पहले से अंतिम वर्ष तक क्या पढ़ना है। एसओएल में बीए प्रोग्राम में ही सर्वाधिक दाखिले हो रहे हैं। इस प्रोग्राम की योग्यता सिर्फ 12वीं में पास होना है। इसलिए इस कोर्स में सबसे ज्यादा दाखिले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed