कार खरीदने के लिए पिता के पैसे नहीं देने पर खुद के अपहरण की साजिश रचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पिता से दो लाख की फिरौती मांगी थी। फोन लोकेशन का पता लगाकर पुलिस ने गुरुग्राम में बाइक से घूम रहे आरोपी को दबोच लिया।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन विहार, नजफगढ़ निवासी प्रेमचंद के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया है कि वह कार खरीदकर ओला कंपनी में कैब चलाना चाहता था। पिता के पैसा नहीं देने पर उसने अपने अपहरण की साजिश रची थी और खुद ही परिजनों को फोनकर फिरौती मांगी थी।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
छावला थाने में 12 अक्तूबर को प्रेमचंद के भाई राम किशोर ने उसके अगवा होने की शिकायत की थी। दर्ज शिकायत के मुताबिक, उसके पिता के पास अपहरणकर्ताओं का फोन आया था। फोन पर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पैसे नहीं देने पर प्रेमचंद की हत्या करने की धमकी दी है। राम किशोर ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने प्रेमचंद से भी बात करवाई थी। फोन पर प्रेमचंद ने कहा कि उसे चार लोगों ने अगवा कर एक कमरे में बंद कर रखा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
4 of 4
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने प्रेमचंद के मोबाइल फोन को सर्विंलांस पर लगाया। मोबाइल का लोकेशन गुरुग्राम के धनकोट क्षेत्र में सक्रिय पाया गया। पुलिस टीम परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पीछा कर बाइक सवार प्रेमचंद को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी गलती कबूल कर ली। उसने आवाज बदलकर पिता से फिरौती मांगी थी।