फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Due to international trade fair there will be jam near Pragati Maidan traffic police gave this advice

दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के चलते प्रगति मैदान के निकट रहेगा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने भीड़भाड़ से बचने को दी ये सलाह

Mon, 15 Nov 2021 03:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 03:09 PM IST
सार

पार मेला शुरू होने से प्रगति मैदान के आसपास जाम लगा रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी है। मेला स्थल के आसपास मार्गों पर वाहनों का अधिक दबाव रहेगा।

विज्ञापन
Due to international trade fair there will be jam near Pragati Maidan traffic police gave this advice
व्यापार मेला - फोटो : G Paul

विस्तार

अंतराराष्ट्रीय व्यापार मेला (14-27 नवंबर) के लिए दिल्ली मेट्रो के 65 स्टेशनों पर टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। मेले में प्रवेश के लिए मेट्रो स्टेशनों के कस्टमर केयर सेंटर से टिकटों की बिक्री होने लगी है। शुरुआत के पांच व्यावसायिक दिनों (14-18 नवंबर) के लिए रविवार से मेट्रो स्टेशनों पर टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई। 

विज्ञापन


उधर, व्यापार मेला शुरू होने से प्रगति मैदान के आसपास जाम लगा रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी है। मेला स्थल के आसपास मार्गों पर वाहनों का अधिक दबाव रहेगा। ट्रैफिक पुलिस नो लोगों को सार्वजनिक वाहन बस, मेट्रो आदि का प्रयोग करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


वहीं, 19 नवंबर से आईआईटीएफ में सामान्य दिनों (जनरल पब्लिक डे) के लिए भी टिकटों की बिक्री की जाएगी। कोविड-19 के मद्देनजर व्यापार मेले में अधिक भीड़भाड़ न हो इसलिए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर आईआईटीएफ में प्रवेश के लिए टिकटों की बिक्री नहीं की जा रही है। टिकटों की बिक्री रोजाना सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगी। टिकटों की बिक्री के मद्देनजर अतिरिक्त टिकट काउंटर और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की जा रही है। दर्शकों की संख्या को देखते हुए जरूरत होने पर टिकटों की बिक्री कभी भी बंद की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed