फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   du vc race, yogesh narayan and rajkumar leading

डीयू में कुलपति की रेस में योगेश नारायण व प्रो राजकुमार के नाम सबसे आगे

Mon, 14 Dec 2020 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
du vc race, yogesh narayan and rajkumar leading
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय मेें नए कुलपति बनने की रेस मेें इस बार गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के पूर्व वाइस चासंलर योगेश नारायण व पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राज कुमार के नाम सबसे आगे हैं। डीयू के नए कुलपति पद के आवेदन के लिए बीते दिनों जारी विज्ञापन के बाद से रेस शुरू हो गई है। डीयू के निलंबित कुलपति का कार्यकाल फरवरी 2021 मेें समाप्त होना है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में प्रो पीसी जोशी कार्यवाहक कुलपति का जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। बीते सप्ताह डीयू की कार्यकारी परिषद की बैठक में कुलपति के लिए सात नामों को सुझाया गया। जिसके बाद इन नामों को सर्च कमेटी को भेजा जाएगा। अब डीयू प्रशासन इन नामों में से किन्हीं दो नामों को यूजीसी को भेजेगा।
विज्ञापन

इन नामों मेें आईपीयू के पूर्व कुलपति व वर्तमान में नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडेशन के अध्यक्ष प्रो के.के अग्रवाल, हेमवंती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय के चांसलर योगेश नारायण, पंजाब विश्वविद्यालय के वीसी प्रो राज कुमार, पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ उत्तराखंड हाईकोर्ट के वीके गुप्ता, बहरामपुर विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी प्रो पाडी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि इनमें सबसे आगे प्रो योगेश नारायण व प्रो राजकुमार के नाम हैं। इससे पहले कुलपति बनने की रेस में डीयू के मौजूदा कुलपति प्रो पीसी जोशी का नाम भी काफी चर्चा में था। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी, सोनीपत स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुषमा यादव का नाम भी चर्चा में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed