फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU to conduct OBE in online and offline mode

डीयू में ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों मोड में होगा ओबीई

Tue, 23 Feb 2021 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
DU to conduct OBE in online and offline mode
नई दिल्ली। कोविड-19 के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय में पहले सेमेस्टर के छात्रों के लिए ओपन बुक एग्जाम (ओबीई) ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में होंगे। यूजी, पीजी, के पहले सेमेस्टर (2020 में दाखिला पाए), एनसीवेब (पहले और तीसरे सेमेस्टर) इंप्रूवमेंट केस, व स्कूल ऑफ ओपन लर्निग (एसओएल) के एक्स स्टूडेंट के लिए ओबीई की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा रविवार को भी होगी।
विज्ञापन

डीयू परीक्षा शाखा ने ओबीई पर गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसके अनुसार दिसंबर में जिस तरह ओबीई का आयोजन किया गया था वैसे ही मार्च में भी होगा। छात्र अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा दे सकेंगे या फिर अपनी फैकल्टी, विभाग व कॉलेज में ऑफलाइन परीक्षा दी जा सकेगी। छात्रों ने परीक्षा फॉर्म में जिस विकल्प का चयन किया होगा, उसके आधार पर ही परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परीक्षा की फाइनल डेटशीट चार से पांच दिन में जारी कर दी जाएगी। यूजी कोर्सेज के लिए डेटशीट परीक्षा शाखा की ओर से डीयू की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जबकि पीजी कोर्सेज के लिए परीक्षा तिथियां उनके संबंधित विभाग की ओर से जारी होंगी। परीक्षा का आयोजन दो सेशन में होगा। परीक्षा की समयावधि तीन घंटे होगी। आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट के अंक पांच मार्च तक जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी, पीजी व प्रोफेशनल कोर्सेज के पहले सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने के बाद विभाग, फैकल्टी और कॉलेज को उसे तीन मार्च तक वेरीफाई करना होगा। सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 फरवरी है। जबकि कॉलेज को 5 मार्च तक उसे वेरीफाई करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed