फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU student hanged herself did not get any suicide note got a call on her mobile and hanged herself

दिल्ली: डीयू की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, मोबाइल पर कॉल आई और फंदे से झूल गई  

Fri, 15 Apr 2022 09:31 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 09:31 PM IST
सार

गीता परिवार के साथ हर्ष विहार के सबोली गली नंबर-4 में रहती थी। इसके परिवार में पिता राम दयाल, मां राजाबाई और दो बड़ी बहनें शादीशुदा हैं। गीता दिल्ली विश्वविद्यालय के एसओएल से बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

विज्ञापन
DU student hanged herself did not get any suicide note got a call on her mobile and hanged herself
फांसी - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में डीयू की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की शिनाख्त गीता (23) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि वारदात से पूर्व गीता के मोबाइल पर कोई कॉल आई थी। उसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने गीता का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है। गीता के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई करने की बात की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गीता परिवार के साथ हर्ष विहार के सबोली गली नंबर-4 में रहती थी। इसके परिवार में पिता राम दयाल, मां राजाबाई और दो बड़ी बहनें शादीशुदा हैं। गीता दिल्ली विश्वविद्यालय के एसओएल से बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार सुबह गीता ने पंखे के सहारे चुन्ने से फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटके हुए देखा तो शोर मचा दिया। फौरन अन्य लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। परिजनों ने बताया है कि आत्महत्या से कुछ देर पहले गीता के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था। इसके बाद से वह काफी परेशान हो गई थी। पुलिस मोबाइल की जांच कर कॉलर का पता लगा रही है। प्रेम प्रसंग समेत तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed