फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU : More than five thousand students of Hansraj College will be insured

Delhi University : हंसराज कॉलेज के पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों का होगा बीमा

Sun, 07 Aug 2022 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Aug 2022 06:28 AM IST
सार

Delhi University :अमृत वर्ष पर प्रशासन की पहल , स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं को नहीं देना होगा शुल्क। इसके लिए कॉलेज ने विभिन्न बीमा कंपनियों से बातचीत शुरू कर दी है और उनसे कोटेशन मंगवाई है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
DU : More than five thousand students of Hansraj College will be insured
हंसराज कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध नॉर्थ कैंपस के नामी हंसराज कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। कॉलेज स्नातक स्तर के छात्रों का स्वास्थ्य बीमा कराने जा रहा है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि विद्यार्थियों को बीमा शुल्क का भुगतान नहीं करना है। कॉलेज यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए कॉलेज ने विभिन्न बीमा कंपनियों से बातचीत शुरू कर दी है और उनसे कोटेशन मंगवाई है।  हंसराज कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रमा ने बताया कि कॉलेज अपनी स्थापना का अमृत वर्ष मना रहा है।
विज्ञापन


ऐेसे में विचार किया गया कि कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य बीमा का तोहफा दिया जाए। इसके लिए उनसे किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस तरह से वह तीन साल की पढ़ाई के दौरान इस योजना का लाभ ले सकेंगे। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कॉलेज की कोषाध्यक्ष (बर्सर) प्रो. प्रीति धरमार ने बताया कि स्नातक स्तर के करीब पांच हजार विद्यार्थियों का डाटा तैयार कर लिया गया है। प्रयास है कि इस बीमा में हर तरह के हादसों को कवर किया जाए। यदि विद्यार्थी अपने गृह नगर में किसी हादसे का शिकार होता है तो वहां भी उसे स्वास्थ्य सुविधा इस बीमा के माध्यम से मिल सकेगी।

इस बीमा में छात्रों के स्वास्थ्य, दुर्घटना व यात्रा को कवर किया जाएगा। वहीं अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है तो भी इसके माध्यम से लाभ मिलेगा। यदि यहां किसी आर्थिक रुप से कमजोर छात्र को दिक्कत होती है तो उसके अभिभावकों को यहां बुलाने का किराया भी कॉलेज देगा। 


कोविड-19 महामारी के कारण विचार आया
प्रो. प्रीति ने बताया कि कोविड-19 महामारी ने सभी को किसी न किसी तरह से प्रभावित हुए। ऐसे में लगा कि छात्रों का बीमा होना चाहिए जिससे कि यदि वह मुसीबत में हो तो उन्हें लाभ मिल सके। कोविड के कारण कॉलेज करीब दो साल बंद रहे। इस कारण से पहल शुरू करने में देरी हुई। फिर अब कॉलेज के 75 वें साल में इस योजना को शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed