फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU: Fresher could not save memories of the first day

डीयू : पहले दिन की यादों को नहीं संजो सके फ्रेशर

Thu, 19 Nov 2020 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
DU: Fresher could not save memories of the first day
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में बुधवार को नए छात्रों (फ्रेशर्स) के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 की शुरुआत हो गई। फ्रेशर्स का पहला दिन ऑनलाइन ओरिएंटेशन के नाम रहा। कोरोना महामारी के कारण कॉलेज बंद होने के कारण फ्रेशर्स का यह खास दिन फीका रहा। केवल ऑनलाइन ओरिएंटेशन से ही उन्हें कॉलेज, क्लास और नियमों की जानकारी मिली। कैंपस नहीं आने के कारण पहले दिन छात्रों के नए दोस्त भी नहीं बन सके। छात्रों को कैंपस ना जाने की कमी खली।
विज्ञापन

डीयू में हर साल नए छात्रों का पहला दिन ऐतिहासिक रहता है, लेकिन इस साल यह बिल्कुल बदला हुआ था। ना ही सीनियर छात्रों ने फ्रेशर्स की पहले दिन की झिझक को दूर किया, ना ही नए-नए परिधानों से फैशन का जलवा दिखाई दिया और ना ही हल्के-फुल्के अंदाज में होने वाली रेगिंग हो सकी। हर साल नए छात्रों के कैंपस आने से डीयू रैंप बन जाता है और वह कैटवॉक करते नजर आते हैं। कोरोना महामारी ने छात्रों के पहले दिन के उस उत्साह को बिल्कुल खत्म कर दिया।
विज्ञापन

कॉलेजों में ऑनलाइन ओरिएंटेशन ही हुए, जिसमें उन्हें ऑनलाइन ही कॉलेज के इतिहास, सुविधाओं, कोर्सेज, सोसाइटी से परिचित कराया गया। ऑनलाइन ही शिक्षकों से रूबरू हुए, जिनसे उन्हें पाठ्यक्रम व कक्षाओं के संबंध में जानकारी मिली। राजधानी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश गिरी ने बताया कि उनके यहां हुए ऑनलाइन ओरिएंटेशन में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। अब विभागों के अनुसार भी ओरिएंटेशन होंगे, जिसमें उन्हें कक्षाओं की जानकारी दी जाएगी। कॉलेज में बृहस्पतिवार से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूना रहा कैंपस
हर साल नए छात्रों के आने से नॉर्थ कैंपस, साउथ कैंपस में काफी चहल-पहल रहती थी, परंतु इस बार कॉलेज बंद होने के कारण कैंपस सूना रहा। ना ही छात्रों की टोलियां थी और ना ही फूड आउटलेट पर कोई नजर आया। हमेशा गुलजार रहने वाला नॉर्थ कैंपस बिल्कुल सूना नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed