फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   du admssion for mphil phd starts

दिल्ली विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2021-22: पीजी, एमफिल और पीएचडी में दाखिले की रेस शुरू

Tue, 27 Jul 2021 01:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 01:53 AM IST
सार

डीयू प्रशासन ने पंजीकरण करने से पूर्व इंर्फोमेशन बुलेटिन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। एंट्रेस आधारित कोर्सेेज के लिए सामान्य-ओबीसी श्रेणी में 750 रुपये का भुगतान कर आवेदन कर सकते हैं। जबकि एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
du admssion for mphil phd starts
du admission - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातकोत्तर (पीजी), एमफिल, पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की रेस सोमवार शाम पांच बजे शुरू हो गई। दाखिले के लिए सोमवार को दाखिला पोर्टल लांच कर दिया गया। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के आधे घंटे के भीतर ही देश-विदेश से लगभग 4,727 हिट हुए।

विज्ञापन


दाखिला पोर्टल (https://admission.uod.ac.in/) के माध्यम से विभिन्न कोर्सेज में आवेदन किया जा सकता है। इन पाठ्यक्रमों में आवेदन 21 अगस्त तक किया जा सकता है। बीते साल की तरह इस बार भी दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। दाखिले से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर जारी किए गए इंर्फोमेशन बुलेटिन से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


डीयू प्रशासन ने पंजीकरण करने से पूर्व इंर्फोमेशन बुलेटिन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। एंट्रेस आधारित कोर्सेेज के लिए सामान्य-ओबीसी श्रेणी में 750 रुपये का भुगतान कर आवेदन कर सकते हैं। जबकि एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू दाखिला डीन प्रो राजीव गुप्ता ने बताया कि पीजी के 133 कोर्सेज व एमफिल-पीएचडी के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत शाम पांच बजे हो गई। महज आधे घंटे के भीतर ही 4,727 हिट प्राप्त हुए।

इनमें से मोबाइल से 75.6 फीसदी ने पोर्टल पर हिट किया। 23.6 फीसदी ने कंप्यूटर के माध्यम से और 0.8 ने टैबलेट के माध्यम से हिट किया। सबसे अधिक हिट दिल्ली-एनसीआर, गुवाहाटी, मुंबई, शिलांग व मणिपुर से प्राप्त हुए। इतने कम समय में पोर्टल पर 8,700 लॉग इन किए गए। जबकि 14,903 ने पंजीकरण पेज को देखा। शाम होते-होते काफी आवेदकों ने पोर्टल पर अपलोड भी करना शुुरू कर दिया।


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय एंट्रेस टेस्ट (डीयूईटी) आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक प्रोग्राम में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को अलग से आवेदन करना होगा। दाखिले में आवेदकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए विभागों के अनुसार नोडल ऑफिसर की सूची भी जारी की गई है। डीयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दाखिला सूची बाद में जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed