डीयू दाखिला: पहली कट ऑफ मे ही भर गईं करीब आधी सीटें, कई कॉलेजों में दाखिले बंद
बृहस्पतिवार तक 27,006 ने फीस जमा कर दाखिला पक्का किया, कई कॉलेजों में अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, बीए प्रोग्राम, के दाखिले बंद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज की पहली कट ऑफ में ही करीब आधी सीटें भर गई हैं। पहली कट ऑफ के दाखिले बुधवार को समाप्त हो चुकें हैं जबकि छात्र शुक्रवार तक फीस जमा करा सकते हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार तक 27,006 छात्रों ने फीस जमा कर दाखिला पक्का कर लिया। जबकि कॉलेज प्रिंसिपल ने 14,205 दाखिले मंजूर कर लिए। यदि इनमें से दस हजार दाखिले के लिए भी फीस जमा हो गई तो पहली कट ऑफ के दाखिले 37 हजार हो जाएंगे। जबकि डीयू की कुल सीटें 70 हजार हैं।
दाखिले से जुड़े जानकार कह रहे हैं कि तीसरी कट ऑफ केबाद छात्रों के पास दाखिले के विकल्प काफी कम हो जाएंगे। डीयू में पहली कट ऑफ के दाखिले सोमवार को शुरू हुए थे। पहली कट ऑफ के सुपर हाई रहने के बाद भी कॉलेजों में खूब दाखिले हुए हैं। कहीं-कहीं तो कुछ कोर्सेज में सीटों से अधिक दाखिले हो गए हैं। इस कारण से कई कॉलेज ने तो कुछ कोर्सेज की दूसरी कट ऑफ नहीं निकालने का फैसला किया है। हिंदू कॉलेज में भी कई कोर्सेज की दूसरी कट ऑफ नहीं आने की उम्मीद है। इनमें राजनीति विज्ञान, फिजिक्स जैसे कोर्सेज शामिल हैं। दूसरी में छात्र शिफ्टिंग शुरु करेंगे तभी कॉलेजों को कुछ राहत मिल सकती है।
आर्यभट्ट कॉलेज के दाखिला संयोजक राजेश द्विदी ने बताया कि उनके यहां पहली कट ऑफ में ही 800 सीटों पर 311 दाखिले हो चुके हैं। खासकर राजनीति विज्ञान में तो ओवर दाखिले हो गए हैं। यहां कुल 65 सीटों पर सामान्य श्रेणी के ही 86 दाखिले हो चुके हैं। ऐसे में कॉलेज इस कोर्स की दूसरी कट ऑफ नहीं निकालेगा। वहीं बीए प्रोग्राम राजनीति विज्ञान-इतिहास में भी 65 सीटों पर सामान्य श्रेणी के ही 58 दाखिले हो गए हैं, ओबीसी के 28, एससी के 9, एसटी के दो दाखिले हो गए हैं। इस कॉम्बिनेशन केलिए भी दूसरी कट ऑफ नहीं आएगी।
अरबिंदो कॉलेज प्रिंसिपल डॉ विपिन अग्रवाल कहते हैं कि अंग्रेजी ऑनर्स व राजनीति विज्ञान में सीटों से अधिक दाखिले हुए हैं। अगली कट ऑफ में दाखिला रद कराने पर थोड़ी राहत मिल सकती है। तब भी हम इन कोर्सेज के दाखिले नहीं खोलेंगे। इन कोर्सेज के लिए दूसरी कट ऑफ नहीं आएगी। रामानुजन में भी बीए प्रोग्राम के सभी कॉम्बिनेशन की दूसरी कट ऑफ नहीं आएगी। वहां 1200 सीटों के लिए 350 दाखिले हो चुकेहैं।
डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह आज संभालेंगे पद
दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो.योगेश सिंह केपदभार ग्रहण करने का इंतजार समाप्त हो गया है। प्रो. सिंह शुक्रवार दोपहर को कुलपति का पदभार संभालेंगे। बीते माह 22 सितंबर को डीयू केकुलपति केरुप में उनकेनाम की घोषणा हुई थी। वह अब तक दिल्ली टेक्नॉलॉजी यूनिवर्सिटी के कुलपति का पद संभाले हुए थे। बीते बुधवार को उन्हें डीटीयू के वाइस चांसलर के पद से मुक्त कर दिया गया है।
अब वह शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। प्रोफेसर योगेश सिंह का कार्यकाल नियुक्ति से लेकर 5 वर्ष तक केलिए होगा। बतौर कुलपति उनके नाम की घोषणा होने के बाद उन्होंने कहा था कि सबको साथ लेकर सर्वहित में काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसकेआधार पर ही विकास कार्यों को रफ्तार देंगे। बीते साल अक्तूबर में डीयू के पूर्व कुलपति प्रो योगेश त्यागी को अनियमितताओं केकारण निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद से अब तक कार्यवाहक कुलपति केतौर पर डीयू के एंथ्रोपॉलॉजी विभाग के प्रो.पीसी जोशी पदभार संभाले हुए थे।