{"_id":"5d0fbb558ebc3e698e28c363","slug":"du-23-college-one-discount-admission-in-girls-ashram-news-noi44517626","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 कॉलेज छात्राओं को दाखिले में एक फीसदी तक की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 कॉलेज छात्राओं को दाखिले में एक फीसदी तक की छूट
Mon, 24 Jun 2019 05:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
Delhi university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में छात्रों के मुकाबले छात्राओं के दाखिले की राह थोड़ी आसान होगी। 23 कॉलेज छात्राओं को दाखिले में एक फीसदी तक की छूट देंगे।
विज्ञापन
कुछ कॉलेज सभी पाठ्यक्रमों पर यह छूट देंगे, जबकि कई कॉलेज कुछ कोर्सेज पर ही इसे लागू करेंगे। इन कॉलेजों में नॉर्थ कैंपस, आउस ऑफ कैंपस कॉलेज व साउथ कैंपस के कॉलेज शामिल हैं। खास बात यह है कि इस सूची में नॉर्थ कैंपस का सिर्फ एक कॉलेज रामजस है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में फिलहाल 23 कॉलेज यह छूट देंगे, लेकिन जल्द ही कुछ और कॉलेज में दाखिले के समय यह छूट मिल सकती है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी कॉलेज में किसी छात्र के लिए किसी कोर्स की कट ऑफ 95 फीसदी होगी तो छात्राओं को मिल रही एक फीसदी छूट के कारण उनका दाखिला 94 फीसदी हो जाएगा।
विज्ञापन
डीयू छात्राओं को उच्च शिक्षा में बढ़ावा देेने के लिए यह छूट दे रहा है। तीन साल पहले तक यह छूट एक से पांच फीसदी तक होती थी। इस साल सरकारी स्कूल से पढ़े व ग्रामीण परिवेश वाले छात्रों को भी कट ऑफ में छूट देने की तैयारी थी, परंतु इस बार इस योजना को अमली जामा नहीं पहनाया जा सका।
छात्राओं को अंकों में छूट देने वाले कॉलेज व कोर्स
आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज बीएससी-ऑनर्स के 6 कोर्स
आर्यभट्ट कॉलेज बीए, बीकॉम समेत 6 कोर्स
आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 17 कोर्स
दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 12 कोर्स
डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 10 कोर्स
दयाल सिंह कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 22 कोर्स
केशव महाविद्यालय बीएससी के 3 कोर्स
महाराजा अग्रसेन बीए प्रोग्राम समेत 8 कोर्स
मोतीलाल नेहरू कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 8 कोर्स
मोतीलाल नेहरू ईवनिंग कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 7 कोर्स
पीजीडीएवी ईवनिंग बीए प्रोग्राम समेत 6 कोर्स
पीजीडीएवी कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 13 कोर्स
राजधानी कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 16 कोर्स
रामलाल आनंद कॉलेज बीकॉम समेत 11 कोर्स
रामानुजन कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 14 कोर्स
रामजस कॉलेज बीए हिंदी व बीए संस्कृत
सत्यवती ईवनिंग कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 8 कोर्स
शिवाजी कॉलेज बीकॉम समेत 19 कोर्स
श्याम लाल ईवनिंग कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 6 कोर्स
वेंकेटेश्वर कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 4 कोर्स
अरविंदो कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 9 कोर्स
जाकिर हुसैन बीकॉम समेत 11 कोर्स
जाकिर हुसैन ईवनिंग कॉलेज बीए प्रोग्राम समेत 10 कोर्स