{"_id":"5d0553e38ebc3e5056192bfd","slug":"dtu-and-nstu-in-admission-one-application-ashram-news-noi443734721","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीयू व एनएसयूटी में एक आवेदन से बीबीए में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीयू व एनएसयूटी में एक आवेदन से बीबीए में दाखिला
विज्ञापन
डीटीयू और एनएसयूटी में एक आवेदन से बीबीए में दाखिला
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के अधीनस्थ दो विश्वविद्यालय एमबीए व बीटेक प्रोग्राम के बाद अब बीबीए प्रोग्राम में छात्रों को एक आवेदन पत्र पर दाखिले की सुविधा दे रहे हैं। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) प्रोग्राम में दाखिले के लिए बीबीए एडमिशन कमेटी गठित कर दी गई है। छात्रों को पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली कैंपस में पढ़ाई का मौका मिलेगा। दाखिला सीट 12वीं के बाद अंकों व बेस्ट ऑफ फोर के आधार पर मिलेगा। इसमें 85 फीसदी सीट दिल्ली व 15 फीसदी अन्य राज्यों के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।
12वीं कक्षा के बाद स्नातक डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्रों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों में आवेदन पत्र भरने पड़ते हैं। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी झेलनी होती है। छात्रों को इसी परेशानी से निजात दिलाने के लिए डीटीयू और एनएसयूटी प्रबंधन छात्रों को सुविधा मुहैया करा रहा है। इच्छुक छात्र 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
---
बेस्ट ऑफ फोर के आधार पर सीट
विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, बीबीए प्रोग्राम में 12वीं कक्षा के अंकों और बेस्ट ऑफ फोर के आधार पर सीट मिलेगी। इसमें इंग्लिश भी शामिल रहेगी। तीन वर्षीय बीबीए प्रोग्राम में पहले साल 82,000 रुपये, दूसरे वर्ष 90,000 और तीसरे वर्ष 93500 रुपये फीस देनी होगी। जिन छात्रों के परिवार की आय सालाना साढ़े चार लाख रुपये से कम होगी, उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत फीस में छूट मिलेगी। सिंगल गर्ल, दिव्यांग, कश्मीरी माइग्रेंट समेत अन्य आरक्षित वर्ग को दिल्ली सरकार के नियमों के तहत छूट का लाभ प्राप्त होगा।