फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Drunk father beat Divyang son to death with a stick

दिल्ली : नशे में धुत पिता ने दिव्यांग बेटे को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

Mon, 10 Jan 2022 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 06:04 AM IST
सार

आरोपी मौके से फरार हो गया। दिव्यांग की बहन युवक को अस्पताल में ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान जेजे कॉलोनी वजीरपुर निवासी परमजीत सिंह (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Drunk father beat Divyang son to death with a stick
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत नगर इलाके में नशे में धुत पिता ने दिव्यांग बेटे को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। आरोपी मौके से फरार हो गया। दिव्यांग की बहन युवक को अस्पताल में ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान जेजे कॉलोनी वजीरपुर निवासी परमजीत सिंह (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पिता अजमेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को दीपचंद बंधु अस्पताल से एक अचेत युवक को भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। परमजीत को उसकी बहन रेखा ने अस्पताल में भर्ती कराया था। रेखा ने पुलिस को बताया कि उसका भाई परमजीत पिछले 14 सालों से लकवाग्रस्त था और बिस्तर पर पड़ा रहता था।
विज्ञापन


शनिवार रात में वह अपनी मां के साथ पड़ोस में रहने वाली बहन के घर सोने चली गई थी। सुबह जब वह घर आई तो उसने अपने भाई परमजीत को घायल हालत में देखा। भाई परमजीत ने बताया कि रात में उसके पिता शराब के नशे में घर आए थे और उसे डंडों से बुरी तरह पीटा था। दोपहर में उसकी तबियत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि परमजीत का पिता अजमेर सिंह शराब पीने का आदी है। परिवार में पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा था। आरोपी शराब  के नशे में परिवार के सभी सदस्यों को प्रताड़ित करता था। जिससे परेशान होकर परिवार के लोग उससे दूर रहते थे। रेखा के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed