{"_id":"68975933ed5444d232083116","slug":"drugs-cartel-busted-alprazolam-tablets-worth-rs-1-crore-seized-ashram-news-c-340-1-del1004-100556-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: ड्रग्स कार्टेल का किया भंडाफोड़, एक करोड़ की अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: ड्रग्स कार्टेल का किया भंडाफोड़, एक करोड़ की अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
विज्ञापन
अपराध शाखा ने की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मनोरोग में इलाज के लिए काम आने वाली अल्प्राजोलम टैबलेट की सप्लाई में शामिल ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों निशांत पाल और अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 9 किलोग्राम से अधिक अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गईं हैं। बरामद की गईं टैबलेट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार, शाखा की एएनटीएफ में तैनात एएसआई सतबीर सिंह व अन्य को दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास ड्रग्स व नशे की आपूर्ति की 28 जुलाई को सूचना मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रवीण राठी की टीम ने अप्सरा बॉर्डर-आनंद विहार आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की और गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित गिरधर एन्क्लेव निवासी निशांत पाल को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। उसकी मोटरसाइकिल पर रखे एक कार्टन से कुल 6.240 किलोग्राम अल्प्राजोलम टैबलेट (लगभग 60,000 टैबलेट के बराबर) बरामद की गईं।
आरोपी निशांत पाल के खुलासे पर गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित अशोक वाटिका निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर गाजियाबाद के राजेंद्र नगर स्थित गोदाम से 3 किलोग्राम से अधिक अल्प्राजोलम टैबलेट की अतिरिक्त बरामदगी की गई।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर काम करता था निशांत
निशांत पाल ने 12वीं कक्षा (बायो स्ट्रीम) तक पढ़ाई की है। वह मेडिकल स्टोर में काम करता था। वह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बिना डॉक्टर के पर्चे व बिल के मांग पर प्रत्येक डिलीवरी के लिए अतिरिक्त पैसे लेकर अल्प्राजोलम टैबलेट की सप्लाई करता था। अजय 12वीं कक्षा (बायो स्ट्रीम) तक पढ़ा है। वह एमआर के साथ काम करता था। वह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बिना डॉक्टर के पर्चे व बिल के मांग पर अल्प्राजोलम टैबलेट की आपूर्ति के लिए बिचौलिये के रूप में काम करता था और प्रत्येक डिलीवरी के लिए कमीशन लेता था।