{"_id":"635c462631ee2044bd28d8b9","slug":"drones-will-monitor-yamuna-river-and-ghats-during-chhath-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja : छठ पूजा के दौरान यमुना नदी और घाटों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, दिल्ली पुलिस ने लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja : छठ पूजा के दौरान यमुना नदी और घाटों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, दिल्ली पुलिस ने लिखी चिट्ठी
Sat, 29 Oct 2022 02:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:44 AM IST
सार
Chhath Puja : इस बार छठ पूजा यमुना नदी में करने की मनाही है। ऐसे में श्रृद्धालु छठ पूजा करने यमुना में न जाएं इसके लिए दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस यमुना नदी पर ड्रोन से नजर रखेगी। यमुना नदी के किनारे व घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार छठ पूजा यमुना नदी में करने की मनाही है। ऐसे में श्रृद्धालु छठ पूजा करने यमुना में न जाएं इसके लिए दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस यमुना नदी पर ड्रोन से नजर रखेगी। यमुना नदी के किनारे व घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यमुना के किनारे भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
छठ पूजा कमेटियों के साथ समन्वय कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह छठ पूजा के लिए यमुना में न जाए। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए जो घाट बनाए हैं उनमें ही पूजा करें। शुक्रवार रात से ही यमुना के किनारे चौकसी बढ़ा दी गई थी। पुलिसकर्मी वोट से यमुना में गश्त कर श्रद्धालुओं को यमुना में जाने से रोकेंगे।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि श्रृद्धालुओं को यमुना में जाने से रोकने के लिए छठ पूजा कमेटियों के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इससे लोगों में काफी जागरूकता आ गई है। साथ ही यमुना नदी के किनार पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। जो लोग पूजा करने यमुना किनारे जाएंगे उनको वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि छठ पूजा के दौरान यमुना नदी पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि यमुना नदी व घाटों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। घाट व यमुना नदी के किनारे एबुलेंस व फायर ब्रिगेड तैनात की जाएंगी।
इसके अलावा मिसिंग पर्सन बूथ बनाए जाएंगे। पुलिस की डीएम प्रशासन के साथ लगातार बैठकें चल रही हैं। डीएम प्रशासन पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने सभी व्यवस्था करने के लिए सभी एजेंसियों को पहले ही पत्र लिख दिया था।