{"_id":"610a904c169d6e5b20348d33","slug":"drone-seen-flying-near-vijay-ghat-in-delhi-policemen-confiscated","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में विजय घाट के पास उड़ता दिखा ड्रोन, पुलिसकर्मियों ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में विजय घाट के पास उड़ता दिखा ड्रोन, पुलिसकर्मियों ने किया जब्त
Wed, 04 Aug 2021 06:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Aug 2021 06:34 PM IST
सार
देश की राजधानी दिल्ली में प्रतिबंध के बाद भी विजय घाट के पास ड्रोन उड़ाता दिखाई दिया है। ड्रोन देखते ही पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए और तलाशी अभियान चलाकर ड्रोन उड़ा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतिबंध के बावजूद विजय घाट के पास ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आया है। हालांकि समय रहते पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लिया और ड्रोन उड़ाने वाले आरोपी के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
शुरूआती जांच में पता चला कि यहां पर किसी वेब सीरीज की शूटिंग हो रही थी, जिसमें ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था। उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि वेब सीरीज बनाने वालों ने दिल्ली पुलिस से शूटिंग की इजाजत ली थी। लेकिन इसमें ड्रोन के इस्तेमाल की बात पुलिस को नहीं बताई गई थी। इसलिए जानकारी मिलते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए लाल किले के आस-पास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। खासकर लालकिला और नई दिल्ली के इलाके में ड्रोन सहित उड़ने वाली सभी वस्तुओं के इस्तेमाल कर रोक लगाई गई है। इसे लेकर धारा 144 भी लागू है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोमवार शाम गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने विजय घाट के पास ड्रोन को उड़ते देखा। ड्रोन देखते ही पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए और तलाशी अभियान चलाकर ड्रोन उड़ा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से ड्रोन जब्त कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।