{"_id":"5fee1b768ebc3e3d913344e6","slug":"driver-burnt-in-the-jeep-after-it-caught-fire-ashram-news-noi557148993","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर के बाद जीप में लगी आग, युवक जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर के बाद जीप में लगी आग, युवक जिंदा जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। वसंतकुंज के महिपालपुर इलाके में एनएच-8 पर बृहस्पतिवार रात महिन्द्रा बोलेरो जीप में आग लगने से युवक उसमें जिंदा जल गया। जीप आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई थी। टकराने के बाद जीप में आग लग गई। खबर लिखे जाने तक युवक के शव को जीप से बहार निकाले जाने के प्रयास किए जा रहे थे। एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुला लिया गया था।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी सोनू ठाकुर (28) महिपालपुर में किराए पर रहता था। वह गुरुग्राम स्थित श्री मारुति कूरियर सर्विस कंपनी में पिछले करीब आठ वर्ष से ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। वह बृहस्पतिवार देर रात सामान देने जीप से महिपालपुर आ रहा था।
रात करीब पौने दस बजे वह महिपालपुर इलाके में पहुंचा तो आगे चल रहे दस टायर वाले ट्रक ने एकदम ब्रेक लगा दिए। वह जीप को कंट्रोल नहीं कर पाया और ट्रक से जा टकराई। टकराने के बाद जीप के अगले हिस्से में आग लग गई। टक्कर के बाद जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण उसके पैर जीप में फंस गए थे।
विज्ञापन
पैर फंसने से सोनू ठाकुर बहार नहीं निकल पाया और अंदर ही जलने से उसकी मौत हो गई। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कर उसकी तलाश तेज कर दी है। इस घटना के बाद गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले कैरिज वे पर लंबा जाम लग गया था।