फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   driver arrest who grabbed property worth crores of elderly person

चाचा की प्रॉपर्टी में चालाकी: फर्जी वसीहत बनाकर बुजुर्ग की हड़पी संपत्ति, चालक गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 11 Aug 2023 06:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 11 Aug 2023 06:42 PM IST
सार

फर्जी वसीहत बनाकर बुजुर्ग की करोड़ों की संपत्ति हथियाने वाला चालक गिरफ्तार हो गया है। आरोपी का भाई पेशे से डॉक्टर बुजुर्ग की संपत्ति का केयर टेकर था। दोनों भाइयों ने अन्य आरोपी की मदद फर्जी कागजात तैयार कर फर्जीवाड़ा कर दिया। 

विज्ञापन
driver arrest who grabbed property worth crores of elderly person
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी वसीहत बनाकर दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहने वाले एक 90 साल के बुजुर्ग की करोड़ों की संपत्ति हथियाने वाले चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का भाई बुजुर्ग की संपत्ति का केयर टेकर था। बुजुर्ग की मौत के बाद प्रॉपर्टी पर कब्जे का खुलासा हुआ। बुजुर्ग की मौत के बाद भतीजी ने आर्थिक अपराध शाखा में इसकी शिकायत की। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान मोदी नगर निवासी रोहित चौधरी के रूप में हुई है। साल 2020 में 59 साल की सर्वप्रिय विहार निवासी बिंदू शर्मा ने शाखा में फर्जीवाड़ा कर संपत्ति हड़पने की शिकायत की। उसने अपने चाचा कृष्ण गोपाल दुआ के केयर टेकर पर ग्रेटर कैलाश स्थित उनकी संपत्ति को फर्जी तरीके से हथियाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि साल 2017 में पेशे से डॉक्टर उनके चाचा ने प्रिंस को केयर टेकर के तौर पर काम पर रखा था। बाद में प्रिंस ने अपने भाई रोहित चौधरी को यहां पर बतौर ड्राइवर काम पर रखवा लिया। उनके चाचा उम्र संबंधी बीमारियों के कारण 2015 से पूरी तरह से बिस्तर पर थे। उनकी मृत्यु के बाद साल 2018 में उनके केयर टेकर प्रिंस चौधरी ने कृष्ण गोपाल दुआ की संपत्ति के कागजात पेश किए, जो बुजुर्ग ने प्रिंस और रोहित के नाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों ने उस संपत्ति को अपने पिता रविंदर चौधरी को बेच दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके चाचा के नाम से मोदी नगर गाजियाबाद में आईसीआईसीआई बैंक में फर्जी खाता भी खोल रखा था। शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने सब रजिस्ट्रार से रविंदर चौधरी को संपत्ति बेचने के दस्तावेज प्राप्त किए। साथ ही बैंक में फर्जी कागजात के जरिए संयुक्त बैंक खाता खोलने के भी कागजात प्राप्त किए। जांच में पता चला कि आरोपियों ने कृष्ण गोपाल दुआ की वृद्धावस्था का फायदा उठाते हुए जाली जीपीए और वसीयत तैयार की और मृतक के जाली हस्ताक्षर के साथ आईसीआईसीआई बैंक, मोदीनगर, गाजियाबाद, यूपी में एक संयुक्त बैंक खाता भी खुलवाया। बाद में मृतक की संपत्ति अपने पिता रविंदर कुमार और उनके एक परिचित सुनील चौधरी को हस्तांतरित कर दी।


साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी के देखरेख में शाखा की टीम ने आरोपी की तलाश शुरु की। पुलिस टीम ने 2 अगस्त को रोहित चौधरी को मोदी नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित चौधरी 9 वीं कक्षा पास है और अर्थ-मूवर्स (जमीन खोदने के लिए इस्तेमाल) का कारोबार करता है। साथ ही वह मोदीनगर (यूपी) में खेती करता है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed