{"_id":"614a705d8f824f7ca565721d","slug":"drinking-water-supply-will-be-affected-in-many-areas-of-east-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट : पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में आज पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट : पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में आज पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी
Wed, 22 Sep 2021 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:23 AM IST
सार
बुधवार की सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक गामड़ी गांव, यमुना विहार, भजनपुरा, उत्तर और पश्चिम घोंडा, मौजपुर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, नंद नगरी, सुंदर नगरी, मंडोली, सबोली, हर्ष विहार आदि इलाकों के निवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Water Tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावति रहेगी। दरअसल दिल्ली जल बोर्ड सोनिया विहार डब्ल्यूटीपी के सामने नानकसर गुरुद्वारा के पास रैनीवेल-नंबर दो वजीराबाद रोड पर नव निर्मित फिलिंग पॉइंट्स को पानी उपलब्ध कराने के लिए 1200 मिमी व्यास ताहिरपुर राइजिंग मेन में 80 मिमी व्यास का बोर करेगा।
विज्ञापन
इस कारण बुधवार की सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक गामड़ी गांव, यमुना विहार, भजनपुरा, उत्तर और पश्चिम घोंडा, मौजपुर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, नंद नगरी, सुंदर नगरी, मंडोली, सबोली, हर्ष विहार आदि इलाकों के निवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। उनकी इस समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है। लिहाजा पानी की कमी होने पर वे टैंकर मंगा सकते है।
विज्ञापन