फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dr. Rishiraj nominated for Sahitya Akademi Yuva Puraskar

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए डॉ. ऋषिराज नामित

Sat, 10 Apr 2021 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rishiraj nominated for Sahitya Akademi Yuva Puraskar
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डॉ. ऋषिराज पाठक को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। उनके काव्य संग्रह ‘आद्योन्मेष:’ के लिए उन्हें देश के सबसे बड़े साहित्य पुरस्कार से जल्द नवाजा जाएगा। साहित्य अकादमी की तरफ से जल्द ही उन्हें पुरस्कार स्वरूप पचास हजार रुपये और एक ताम्र फलक देकर सम्मानित किया जाएगा। डॉ. ऋषिराज पाठक छात्र जीवन से ही कविता लेखन कर रहे हैं। साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए नामित होने पर उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपने गुरुओं और सहपाठियों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने शुरुआती दिनों में उनको कविता लेखन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

मौजूदा समय में प्रोफेसर डॉ. ऋषिराज पाठक डीयू के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में संस्कृत पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि साल 2005 से ही वह कविताएं लिख रहे हैं। ‘आद्योन्मेष:’ में 2016 तक लिखी उनकी कविताओं का संकलन है। इस काव्य संग्रह में 51 कविताएं है, इसे उन्होंने ‘देहली शतक’ नाम दिया है। इस कविता संग्रह में दिल्ली के ऊपर दो शतक हैं, इसके पहले भाग में दिल्ली का इतिहास समाया है।
विज्ञापन

दूसरे भाग में झलकारी पंचाशिका विधा का संकलन है। यह भी एक ऐतिहासिक खंड काव्य है, इसमें भी झलकारी बाई का इतिहास है। ‘आद्योन्मेश:’ के अंदर आधुनिक दिल्ली की झलकी भी नजर आती है, जिसमें मेट्रो, निर्भया कांड, सोशल मीडिया, होली गीत, लोक गीत समाहित हैं। इस कविता संग्रह में करीब 600 श्लोक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed