फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Doubt on exemption in EWS category cutoff

ईडब्लयूएस श्रेणी की कट ऑफ में छूट पर संशय

Sun, 09 Jun 2019 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Doubt on exemption in EWS category cutoff
ईडब्ल्यूएस श्रेणी की कट ऑफ में छूट पर संशय
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार स्नातक पाठ्यक्रमों में 10 फीसदी आर्थिक कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटा लागू किया जा रहा है। इस श्रेणी के छात्रों के लिए अलग कट ऑफ आनी है, लेकिन छूट को लेकर विद्यार्थियों में संशय है। 20 जून से दाखिले शुरू होने हैं। बावजूद, विवि प्रशासन की ओर से अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के बाद ही निर्णय लेगा।

डीयू में सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी के लिए अलग-अलग कट ऑफ आती हैं। सामान्य श्रेणी के छात्रों की अपेक्षा कोटे के छात्रों की कट ऑफ थोड़ी कम होती है। ऐसे में जहां किसी कोर्स के लिए सामान्य श्रेणी कट ऑफ 95 फीसदी होती है तो वहीं, ओबीसी में 94, एससी के लिए 92-91 व एसटी के लिए 90 फीसदी तक होती है। इससे कोटे के छात्रों को दाखिले में लाभ मिल जाता है। चूंकि, इस बार सवर्णों के लिए ईडब्ल्यूएस कोटा लागू किया जा रहा है। लिहाजा, सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस श्रेणी के छात्रों को छूट मिल पाएगी? डीयू प्रशासन ने अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कॉलेज प्रिंसिपल की मानें तो, उन्हें भी इस पर अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। उनके सामने समस्या है कि वह कैसे ईडब्ल्यूएस की कट ऑफ निकालें, क्योंकि दाखिले शुरू होने में समय कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed