फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dont want to take any risk says Arvind Kejriwal on reopening of schools in Delhi

दिल्ली: राजधानी में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, केजरीवाल बोले- नहीं उठाना चाहते किसी तरह का जोखिम

Thu, 15 Jul 2021 06:29 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 15 Jul 2021 06:29 PM IST
सार

दिल्ली में स्कूलों के फिर से खुलने को लेकर केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर भी आने वाली है। इसलिए जब तक टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Dont want to take any risk says Arvind Kejriwal on reopening of schools in Delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में भले ही कमी दिखने लगी हो, लेकिन फिलहाल सरकार स्कूलों को खोलने को लेकर तैयार नहीं है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्पष्ट कहा कि दिल्ली के स्कूल अभी नहीं खुलेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही जानकारियों से पता चलता है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आने वाली है। इसलिए जब तक टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन

 



मालूम हो कि दिल्ली तमाम नुकसानों को सहने के बाद किसी तरह कोरोना की दूसरी लहर से बाहर निकल पाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल भले ही कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या घट गई है, लेकिन अगर कोविड नियमों के पालन में लापरवाही बरती गई तो तीसरी लहर आने में देर नहीं लगेगी।


तीसरी लहर के संभावित खतरों को देखते हुए राजधानी में तमाम स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 88 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वहीं बीते एक दिन में एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।

फिलहाल दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 671 है। अब तक कुल 1409660 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 25022 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed