{"_id":"60c0f9ee49d1bf464522a1de","slug":"dog-was-beaten-to-death-with-a-stick-two-youths-arrested-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शर्मनाक वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी: कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शर्मनाक वारदात
Wed, 09 Jun 2021 10:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:57 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक गली नंबर-4 निवासी बलविंद्र कुमार ने पांच जून को पुलिस को सूचना दी थी कि गली के कुछ युवकों ने एक कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली खजूरी खास इलाके में एक कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले में तीन दिन बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहनवाज (27) और शाहरूख (24) के रूप में हुई है।
पुलिस को मामले में तीसरे आरोपी शुभम शुक्ला की तलाश है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक गली नंबर-4 निवासी बलविंद्र कुमार ने पांच जून को पुलिस को सूचना दी थी कि गली के कुछ युवकों ने एक कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला है। बलविंद्र ने बताया कि चार जून की रात को वह घर पर मौजूद था। अचानक कुत्ते के चिल्लाने की आवाज आने लगी।
विज्ञापन
वह गली में आया तो उसने देखा कि शाहनवाज, शाहरुख और शुभम गली के ही एक कुत्ते को बुरी तरह डंडे से पीट रहे हैं। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी चले गए। अगले दिन पांच जून को बलविंद्र सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि कुत्ता गली में अचेत पड़ा था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

बाद में एक एनजीओ की मदद से कुत्ते को राजा गार्डन स्थित संजय गांधी एनीमल केयर सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कुत्ता मर गया है।
पुलिस ने बलविंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया। मंगलवार को शाहरुख और शाहनवाज को गिरफ्तार किया। शाहनवाज ने बताया कि कुत्ता अक्सर आते-जाते उस पर झपटता था। इसलिए इन लोगों ने उसको मार दिया। पुलिस शुभम की तलाश कर रही है।