{"_id":"5f553dc78ebc3e36bf19cd3f","slug":"dog-dies-in-mayur-vihar-police-will-investigate-ashram-news-noi534534025","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयूर विहार में कुत्ता मरा, युवक की शिकायत पर पुलिस करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयूर विहार में कुत्ता मरा, युवक की शिकायत पर पुलिस करेगी जांच
Mon, 07 Sep 2020 04:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयूर विहार में शुक्रवार शाम एक कुत्ता संदिग्ध हालात में मर गया। कुत्ते उसे खाना देने वाले युवक ने अज्ञात शख्स पर उसे मार डालने का शक जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कुत्ते को गाजीपुर स्थित वेटरनरी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
वहां से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नमूने जांच के लिए एफएसएल भेजे जाएंगे। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भूमित्र शर्मा परिवार के साथ 137, पॉकेट-4, मयूर विहार फेज-1 में रहते हैं। वह प्राइवेट नौकरी करते हैं और जानवरों से स्नेह रखते हैं। वह अक्सर घर के आसपास रहने वाले कुत्तों को खाना खिलाते हैं।
विज्ञापन
भूमित्र को एक कुत्ते से खास लगाव था। शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह तक वह ठीक-ठाक था। शाम को उसे पॉकेट में ही मरा हुआ देखा। भूमित्र ने शिकायत में कहा है कि कुत्ते को किसी ने मारा है तो उसकी जांच की जाए और दोषी की पहचान कर सजा दी जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।