Dog Attack: कुत्तों के आतंक का जिम्मेदार कौन, आए दिन शिकार हो रहे हैं लोग, घटना के बाद मौन हो जाता है प्रशासन
दिल्ली-एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद में आवारा और पालतू कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। पिछले कुछ दिनों से पालतू कुत्तों और स्ट्रीट डॉग के हमले की लगातार खबरें आ रही हैं बड़े-बड़े सोसायटियों में खतरनाक कुत्तों के आतंक से हो रही मौतों को लेकर जिम्मेदार कौन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली- एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद में आवारा और पालतू कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। पिछले कुछ दिनों से पालतू कुत्तों और स्ट्रीट डॉग के हमले की लगातार खबरें आ रही हैं। 16 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में एक पालतू कुत्ते का आतंक देखने को मिला। जहां ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी में एक पालतू कुत्ते ने स्कूल जा रहे बच्चे को निशाना बनाया। कुत्ते ने बच्चे के हाथ में बुरी तरह से काट लिया। जिसमें वह बच्चा घायल हो गया।
घटना तब हुई जब बच्चा स्कूल जाते वक्त लिफ्ट में था। ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पालतू कुत्ते के हमले में घायल इस बच्चे को 4 इंजेक्शन लगे। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद सोसाइटी वालों में डर का माहौल है।
इससे पहले नोएडा सेक्टर- 19 के सी ब्लॉक से सामने आया था जहां आवारा कुत्तों ने एक महिला पर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया था। लहूलुहान हालत में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
कुत्तों ने इस कदर हमला किया इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि महिला को बारह टांके लगे। आवारा कुत्तों को पकड़कर ले जाने और इस समस्या का कोई समाधान करने के लिए सेक्टर 19 की आर डब्ल्यू ए ने संबंधित विभागों से कई बार शिकायत की है। गाड़ी आती है और बिना कुछ किए किसी न किसी बहाने से वापस चली जाती है।
तीसरी घटना गाजियाबाद की है जहां हाल ही में अजनारा जैन एक्स सोसाइटी में एक 6 साल के बच्चे पर 3 कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्ते के हमले के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे की मां सीमा ने बताया कि बच्चा कुत्तों के हमले के बाद सदमे में आ गया है। घर से बाहर निकलने से डरता है और बार-बार यही सवाल पूछता है कि कुत्ते ने क्यों काटा ?
अक्टूबर में नोएडा में कुत्तों ने एक मासूम की जान ले ली। यह मामला नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी का है। इस सोसायटी में तकरीबन 2500 फ्लैट्स हैं। इस घटना के बाद से ही सोसायटी में रहने वाले लोग काफी परेशान हैं।
पिछले दिनों नोएडा में एक मासूम की मौत के बाद कैंडल मार्च निकाला गया था। इस कैंडल मार्च में छोटे-छोटे बच्चे भी पोस्टर लेकर शामिल हुए थे। इस कैंडल मार्च का वीडियो सामने आने के बाद से ही पालतू और आवारा कुत्तों को लेकर देश में एक नई बहस शुरू हो गई है। इस कैंडल मार्च में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। देश के कई हिस्सों में इस घटना को लेकर लोगों ने सोशल साइट्स पर अपना विरोध दर्ज कराया था।