फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Doctors Strike Strike will continue even after Health Minister assurance Forda decision

Doctors Strike: स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद भी हड़ताल रहेगी जारी, फोर्डा ने लिया फैसला

Tue, 28 Dec 2021 10:11 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 28 Dec 2021 10:11 PM IST
सार

रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने से दिल्ली में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सफदरजंग अस्पताल में ओपीडी सेवा प्रभावित रही।

विज्ञापन
Doctors Strike Strike will continue even after Health Minister assurance Forda decision
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ बैठक करते रेजीडेंट डॉक्टर - फोटो : ANI

विस्तार

नीट-पीजी काउंसलिंग जल्द कराए जाने और प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों पर पुलिस की कथित कार्रवाई के लिए माफी मांगने की मांग को लेकर फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस दौरान मंडाविया ने उनसे हड़ताल रद्द करने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें नीट-पीजी की काउंसलिंग जल्द कराने का आश्वासन दिया था लेकिन फोर्डा ने सभी आरडीए से बैठक के बाद हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। इससे पहले एम्स दिल्ली के रेडीजेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने 29 दिसंबर को हड़ताल वापस लेने का फैसला किया था।

विज्ञापन


बैठक के बाद मंडाविया ने कहा, मैंने सभी रेजीडेंट डॉक्टरों के साथ बैठक की। हम अभी काउंसलिंग नहीं करा सकते क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। मामले की छह जनवरी को सुनवाई है। उम्मीद है कि नीट-पीजी की काउंसलिंग जल्द शुरू होगी।

विज्ञापन

फोर्डा के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि छह जनवरी को कोर्ट में सुनवाई में वो कोशिश करेंगे कि काउंसलिंग की तारीख़ आ जाए और रेजिडेंट डॉक्टर के साथ कल पुलिस की मारपीट के लिए हमने दिल्ली पुलिस की तरफ से माफी मांगी। उन्होंने खेद जताया और कहा कि लिखित में माफी मिल जाएगी। फोर्डा के अध्यक्ष के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एफआईआर को वो रद्द करा देंगे।

डॉक्टरों पर बल प्रयोग नहीं हुआ- एडिशनल पुलिस कमिश्नर

वहीं दिल्ली की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुमन गोयल ने कहा, कल सुबह करीब 9:30-10 बजे कुछ डॉक्टरों ने प्रदर्शन करते हुए ITO जंक्शन जाम कर दिया। वो अपनी मांगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च करना चाह रहे थे। उन्हें रोका गया तो वो ITO जंक्शन पर बहादुरशाह जफर रोड पर बैठ गए। 

उन्होंने कहा कि दिनभर जंक्शन जाम रहा। वो लोग फिर सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च करना चाहते थे, इस दौरान एहतियातन कुछ डॉक्टर को हिरासत में लिया गया। इनका आरोप है कि इनके साथ मारपीट हुई और बल प्रयोग हुआ। हालांकि किसी तरह की फोर्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed