{"_id":"6185691f5f600c20b92e0f8f","slug":"diwali-2021-fire-at-188-places-from-firecrackers-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली 2021: बैन की बावजूद दिल्ली में जमकर चले पटाखे, 188 जगह लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली 2021: बैन की बावजूद दिल्ली में जमकर चले पटाखे, 188 जगह लगी आग
Fri, 05 Nov 2021 10:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:57 PM IST
सार
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दिवाली के मौके पर आग लगने की घटनाओं में लगभग 25 फीसदी की कमी देखने को मिली है। पिछले दस वर्षों में पहली बार आग लगने की घटनाओं में इतनी कमी देखने को मिली है।
विज्ञापन
फर्नीचर के गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के वैन के बावजूद दिवाली के मौके पर दिल्ली में जमकर पटाखे चले। दिल्ली में दिवाली वाली रात अलग-अलग जगहों पर आग लगने की 188 सूचनाएं दिल्ली दमकल विभाग को मिलीं। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस संख्या कम है। पिछले वर्ष 2020 में आग लगने की 237 घटनाएं सामने आई थीं।
खास बात ये है कि दस वर्षों में आग लगने की घटनाओं में कमी आई है। इस वर्ष किसी भी जगह पर बड़ी आग लगने की सूचना नहीं मिली और न ही ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ।
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दिवाली के मौके पर आग लगने की घटनाओं में लगभग 25 फीसदी की कमी देखने को मिली है। पिछले दस वर्षों में पहली बार आग लगने की घटनाओं में इतनी कमी देखने को मिली है। दिवाली पर आग लगने की कॉल में चार घटनाओं में कारण पटाखे जलाना लग रहा है।
विज्ञापन
हालांकि जांच के बाद ही ये पता लगेगा कि आग लगने के कारण क्या थे। दमकल अधिकारियों ने बताया कि दिवाली के मौके पर 152 कॉल तो रात 12 बजे तक ही दमकल विभाग को मिल गइर्ह थीं। सभी जगहों पर आग आग की छोटी घटनाएं थी, जिन्हें तुरंत काबू कर लिया गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक आग लगने की 36 कॉल मिली थीं। दमकल अधिकारियों का कहना है कि ये राहत की खबर है कि इस वर्ष आग की घटनाओं में कमी आई है।
दूरदर्शन के निदेशक के घर आग लगी
शाहजहां रोड, नई दिल्ली में रहने वाले दूरदर्शन के निदेशक के घर में बने सर्वेंट क्वाटर में रात करीब दो आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की छह गाडिय़ां मौके पर पहुंची थीं। यहां पर आग में महिला समेत दो लोग फंस गए थे। ये लोग मामूली रूप से झुलस गए थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार लोग पहले ही सुरक्षित बाहर निकल गए थे। आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
दस वर्षों में आग की घटनाओं में कमी आई
दिवाली के मौके पर आग लगने की घटनाओं में दस वर्षें में कमी आई है। दमकल विभाग के अधिकारी इसे राहत की खबर बता रहे हैं।
साल आग लगने की कॉल
2021 152
2020 237
2019 245
2018 271
2017 204
2016 243
2015 290
2014 211
2013 177
2012 184