फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Divya Kashi Bhavya Kashi will be live telecast on big screen BJP will organize programs in more than 250 places

दिल्ली: बड़े स्क्रीन पर होगा 'दिव्य काशी-भव्य काशी' का सीधा प्रसारण, 250 से अधिक जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन करेगी भाजपा 

Mon, 13 Dec 2021 12:45 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 13 Dec 2021 12:45 AM IST
सार

‘दिव्य काशी-भव्य काशी’ को लेकर दिल्ली भाजपा की तैयारी पूरी हो गई है। मंदिरों की सफाई से लेकर 295 अलग-अलग स्थानों पर बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Divya Kashi Bhavya Kashi will be live telecast on big screen BJP will organize programs in more than 250 places
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर लोकार्पण का सीधा प्रसारण दिल्ली में भी लोग बड़े स्क्रीन पर देख सकेंगे। वाराणसी में आयोजित इस कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए दिल्ली में भी खास तैयारी की गई है। जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगा कर इस कार्यक्रम को प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन


‘दिव्य काशी-भव्य काशी’ को लेकर दिल्ली भाजपा की तैयारी पूरी हो गई है। मंदिरों की सफाई से लेकर 295 अलग-अलग स्थानों पर बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं, ताकि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर कॉरिडोर उद्घाटन समारोह को दिल्ली की जनता के साथ साधू-संत, समाज के प्रबुद्धजन समाज सेवक देख सके। प्रमुख स्थानों पर केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का पुनर्निर्माण होना सिर्फ संयोग नहीं है, बल्कि करोड़ों हिंदू भारतीयों का सपना है जो 250 साल बाद जाकर पूरा हो रहा है। काशी नगरी अपने आप में एक बहुत पुरानी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक रही है और आज उसका बदलता स्वरूप भारत के विकास को परिभाषित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटला स्थित शिव मंदिर प्रेम नगर में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी मौजूद रहेंगी तो बिरला मंदिर मार्ग में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडेय एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, कालका जी मंदिर में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, गीता भवन कमला नगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल एवं डॉ. हर्षवर्धन, श्याम मंदिर गोपाल नगर में सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, किशनगढ़ गऊशाला में सांसद रमेश बिधूड़ी सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed