फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Disputes between St. Stephen College and Delhi University increased

Delhi University: सेंट स्टीफंस कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय में बढ़ी तकरार, 15 फीसदी वेटेज साक्षात्कार को देने के फैसले पर अड़ा कॉलेज

Wed, 25 May 2022 07:06 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 May 2022 07:06 AM IST
सार

सेंट स्टीफंस कॉलेज के स्नातक पाठ्यक्रम 2022-23 के लिए जारी प्रोस्पेक्टस में कहा गया है कि कॉलेज सीयूईटी को पात्रता मानदंड के रूप में अपनाएगा, जिसमें सीयूईटी के लिए 85 फीसदी वेटेज और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए कॉलेज के साक्षात्कार में 15 फीसदी वेटेज होगा।

विज्ञापन
Disputes between St. Stephen College and Delhi University increased
दिल्ली विश्वविद्यालय। - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और सेंट स्टीफंस कॉलेज के बीच दाखिले को लेकर चल रहा विवाद नहीं थम रहा है। कॉलेज प्रशासन सभी श्रेणियों के छात्रों का साक्षात्कार लेने और इसमें 15 फीसदी वेटेज देने पर अड़ा है। वहीं, इसका विरोध जताते हुए डीयू प्रशासन केवल आरक्षित श्रेणी का साक्षात्कार लेने की बात कर रहा है। डीयू ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं होने की सूरत में दाखिले को मान्य माना जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि वह कॉलेज को पत्र लिखकर हाल ही में जारी किए गए प्रोस्पेक्टस को वापस लेने के लिए कहेगा, जिसमें 85:15 वेटेज फॉर्मूले का उल्लेख है, अन्यथा इस तरह के प्रवेश डीयू में स्वीकार्य नहीं होंगे। सेंट स्टीफंस कॉलेज के स्नातक पाठ्यक्रम 2022-23 के लिए जारी प्रोस्पेक्टस में कहा गया है कि कॉलेज सीयूईटी को पात्रता मानदंड के रूप में अपनाएगा, जिसमें सीयूईटी के लिए 85 फीसदी वेटेज और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए कॉलेज के साक्षात्कार में 15 फीसदी वेटेज होगा। उक्त बात कॉलेज की ओर से बीते माह वेबसाइट पर दाखिले के नोटिस में भी कही गई थी।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉलेज को सीयूईटी का उपयोग करके अनारक्षित सीटों पर प्रवेश कराने के लिए कहा है। विश्वविद्यालय का कहना है कि साक्षात्कार केवल आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए ही आयोजित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता के मुताबिक, प्रशासन कॉलेज को लिखेगा कि उसके द्वारा उठाया गया कदम गलत है और प्रोस्पेक्टस को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। गुप्ता का कहना है कि यदि यह वापस नहीं लिया जाता है और छात्र इसके आधार पर प्रवेश लेते हैं तो विश्वविद्यालय दाखिला स्वीकार नहीं करेगा। दाखिले को शून्य माना जाएगा।


डीयू छात्रों को देगा दाखिला न लेने की सलाह
डीयू रजिस्ट्रार के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय भी एक बयान जारी करेगा, जिसमें छात्रों को कॉलेज के पाठ्यक्रमों में आवेदन करने से परहेज करने की सलाह दी जाएगी। क्योंकि, इस तरह के दाखिले नहीं  माने जाएंगे। बीते दिनों डीयू ने कॉलेज को लिखा था कि कॉलेज को सीयूईटी स्कोर के आधार पर सामान्य सीटों पर प्रवेश आयोजित करने के कार्यकारी परिषद के प्रस्ताव का पालन करना होगा। हालांकि, सेंट स्टीफंस कॉलेज ने विश्वविद्यालय को सूचित किया था कि वह अल्पसंख्यक संस्थान के रूप में गारंटीकृत अपनी नीति के अनुसार प्रवेश के साथ आगे बढ़ने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed