फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Disha Ravi four hours of questioning in front of Nikita and Shantanu

निकिता व शांतनु के सामने दिशा से चार घंटे पूछताछ, दिशा ने टूलकिट के बारे में जानकारी होने से किया इनकार

Wed, 24 Feb 2021 01:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Disha Ravi four hours of questioning in front of Nikita and Shantanu
निकिता जैकब-दिशा रवि (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Twitter

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को टूलकिट मामले में दिशा रवि से निकिता जैकब व शांतनु के सामने बैठाकर पूछताछ की। चार घंटे पूछताछ के बाद दिशा रवि को कोर्ट में पेश किया गया। दिशा ने टूलकिट के बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इंकार किया। दूसरे दौर की पूछताछ दोपहर बाद शुरू हुई। निकिता जैकब व शांतनु मुलुक से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिशा रवि चार घंटे की पूछताछ में सैकड़ों सवाल पूछे। उसने कुछ सवालों के जवाब दिए, जबकि कई सवालों को सिरे से नकार दिया। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों को लेकर भी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक दिशा रवि ने ज्यादातर सवालों के जवाब शांतनु व निकिता से मांगने को कहा। तीनों से टूलकिट के अलावा जूम मीटिंग व विदेशी फंडिंग के बारे में सवाल पूछे। टूलकिट बनाने, उसे संपादित करने और प्रसारित करने के नेटवर्क को लेकर भी तीनों से कई सवाल किए गए।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा दवि को किसान आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने के लिए टूलकिट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि इस साजिश के पीछे खालिस्तान समर्थक व उससे जुड़े संगठन काम कर रहे थे। 17 और 18 जनवरी को भी जूम मीटिंग की गई और 23 को टूलकिट तैयार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार कनाडा के पोएटिक जस्टिक फाउंडेशन से जुड़ा एमओ धालीवाल भारत में किसानों की आड़ में माहौल खराब करने की फिराक में था। इसलिए उसने किसान हिंसा की आड़ में इन लोगों का सहारा लिया। निकिता व शांतनु से बुधवार को भी पूछताछ की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed