फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Disclosure of illegal scrap yard of vehicles

Delhi : दिल्ली में वाहनों के अवैध स्क्रैप यार्ड का खुलासा, मुंडका और निहाल विहार में गोदाम मालिक गिरफ्तार

Sat, 26 Aug 2023 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 06:48 AM IST
सार

मुंडका इलाके में कारों को स्क्रैप किया जा रहा था वहीं निहाल विहार में पुराने ट्रैक्टर को काटा जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि यहां चोरी के वाहनों को काटा जा रहा था। 

विज्ञापन
Disclosure of illegal scrap yard of vehicles
भंडाफोड़... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी जिला पुलिस ने मुंडका और निहाल विहार इलाके में अवैध रूप से चल रहे वाहनों के स्क्रैप करने वाले यार्ड का खुलासा किया है। मुंडका इलाके में कारों को स्क्रैप किया जा रहा था वहीं निहाल विहार में पुराने ट्रैक्टर को काटा जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि यहां चोरी के वाहनों को काटा जा रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों गोदाम मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से 15 टैक्टर, ऑक्सीजन सिलिंडर, एलपीजी सिलेंडर, स्क्रूड्राइवर, हथौड़ा, गैस कटर और वाहनों को काटने का उपकरण जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 अगस्त को मुंडका थाना पुलिस को जानकारी मिली कि मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम में चोरी के वाहनों को स्क्रैप किया जा रहा है। थाना प्रभारी अजमेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन सौ फुटा रोड स्थित गोदाम में छापेमारी की। वहां पर कई पुराने वाहनों को गैस कटर और अन्य उपकरणों के साथ स्क्रैप किया जा रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने गोदाम की फोटोग्राफी कराई। पुलिस ने गोदाम मालिक से वाहनों के स्क्रैपिंग करने के लाइसेंस मांगे, लेकिन गोदाम मालिक के पास कोई लाइसेंस नहीं था। उसके पास से पुरानी गाड़ियों के भी कागजात नहीं मिले। पुलिस ने गोदाम मालिक मुंडका निवासी दलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वाहनों और इसके कलपुर्जों के जरिए जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस ने एसडीएम पंजाबी बाग और परिवहन विभाग को अवैध रूप से चल रहे स्क्रैप यार्ड की जानकारी दी है। जांच में पता चला कि गिरफ्तार गोदाम मालिक पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 पुराने ट्रैक्टर सहित अन्य सामान बरामद
निहाल विहार थाना पुलिस को भी इलाके में अवैध ट्रैक्टरों का स्क्रैपिंग यार्ड चलने की जानकारी मिली। पुलिस ने यार्ड चला रहे एक आरोेपी को गिरफ्तार किया है।  यहां से 15 पुराने ट्रैक्टर और स्क्रैपिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 अगस्त को पुलिस को निलौठी इलाके में एक अवैध स्क्रैप यार्ड चलाए जाने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोदाम पर छापा मारा। टीम ने गोदाम मालिक से वाहनों को स्क्रैप करने का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा पाया। साथ ही वहां मौजूद पुराने ट्रैक्टर के कागजात भी उसके पास नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर गोदाम मालिक ओल्ड महावीर नगर निवासी देवेंदर सिंह (55) को गिरफ्तार कर लिया।


हालांकि उनके दामाद गगनदीप सिंह ने अमर उजाला से संपर्क किया और दावा किया कि पुलिस ने उनके ससुर को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस ने जो उनके खिलाफ कार्रवाई की है वह पर्यावरण अधिनियम के तहत की है और उनकी गाड़ियों का चालान काटा गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed