फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Disclosure of big racket of illegal transfer of auto permit in Burari authority

बुराड़ी अथॉरिटी में बड़े रैकेट का खुलासा: अधिकारी से लेकर डीलर तक शामिल; मुर्दों के परमिट कर देते थे ट्रांसफर

Thu, 29 Jun 2023 10:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 10:53 PM IST
सार

बुराड़ी अथॉरिटी में बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। एसीबी ने वाहन इंस्पेक्टर, 10 डीलर-फाइनेंसर और तीन दलाल गिरफ्तार किए हैं। बुराड़ी अथॉरिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई है।

विज्ञापन
Disclosure of big racket of illegal transfer of auto permit in Burari authority
अवैध तरीके से ऑटो चालकों के परमिट ट्रांसफर करवाने वाले 14 लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुराड़ी अथॉरिटी में ऑटो के परमिट अवैध तरीके से किसी और के नाम ट्रांसफर कराने का बड़ा रैकेट सामने आया है। इस रैकेट में अथॉरिटी के कुछ अधिकारी और कर्मचारी, दलाल, फाइनेंसर और ऑटो डीलर शामिल हैं। 

विज्ञापन

एसीबी ने 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपी मृतक ऑटो चालक को जिंदा दिखाकर उसके परमिट को दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करा देते थे और उससे 10 से 15 लाख रुपये ले लेते थे। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के सामने 19 मामले आ चुके हैं। गलत तरीके से परमिट ट्रांसफर के सैंकड़ों मामले मिले हैं। एसीबी कार्रवाई करते हुए अथॉरिटी के एक वाहन इंस्पेक्टर, 10 हाई प्रोफाइल ऑटो फाइनेंसर्स और डीलर्स तथा 3 दलालों समेत कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने एसीबी को सौंपी थी परमिट रैकेट की जांच
एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने ऑटो के परमिट में हेराफेरी के मामले सामने आने के बाद एसीबी ने मामला दर्जकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्वेता सिंह चौहान और एसीपी जरनैल सिंह की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान कथित ऑटो से संबंधित बड़ी संख्या में मूल पंजीकरण फाइलें बुराड़ी प्राधिकरण से ली गई। उनके पिछले परमिट धारकों और वर्तमान परमिट धारकों की जांच की गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्वेता सिंह चौहान की देखरेख में जांच में पता लगा कि जाली और मनगढ़ंत आवेदनों के आधार पर ऑटो परमिट के हस्तांतरण और नवीनीकरण में प्राधिकरण अधिकारियों, दलालों और डीलरों की गहरी संदिग्ध भूमिका का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

परमिट रैकेट में शामिल हैं ये सभी आरोपी
एसीबी प्रमुख ने बताया कि आरोपियों की पहचान सेक्टर-21, पॉकेट 8, रोहिणी, दिल्ली में रह रहे और मकान नंबर 433, दिचाऊ कलां के मूल निवासी बुराड़ी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पद पर तैनात सुरेश कुमार, एमजी-रोड, आदर्श नगर, दिल्ली निवासी डीलर अनिल सेठी, बैकसाइड राजौरी गार्डन निवासी फाइनेंसर 3. हरपाल सिंह कोचर, स्ट्रीट नंबर 1, गौतम विहार, गढ़ी मेंडू निवासी डीलर नदीम अहमद, गली नंबर 18ए, पूर्वी गोकलपुर निवासी डीलर मनोज कुमार, पश्चिम करावल नगर निवासी सतबीर, पंचदीप अपार्टमेंट, विकास पुरी निवासी डीलर हरप्रीत सिंह, माया एन्क्लेव निवासी डीलर दीपक चावला, मोती नगर निवासी डीलर सुभाष चंद्र, भजनपुरा निवासी डीलर बिट्टू चौधरी, शाहदरा निवासी डीलर का प्रबंधक अजीत कुमार, करतार नगर चतुर्थ पुस्ता निवासी दलाल अनूप शर्मा, सुदर्शन पार्क, मंदिर वाली गली निवासी दलाल दीपक महम और नंद नगरी निवासी दलाल रवि वर्मा के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed