{"_id":"6064bebd8ebc3e8c942f18aa","slug":"director-of-construction-company-arrested-in-cheating-of-more-than-two-crores-ashram-news-noi5745262162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंस्ट्रक्शन कंपनी का निदेशक 2.84 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंस्ट्रक्शन कंपनी का निदेशक 2.84 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार
Wed, 31 Mar 2021 11:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : delhipolice.nic.in
प्रॉपर्टी खरीदकर कैश देने की फर्जी रसीद देने की बात कर महिला कारोबारी से 2.84 करोड़ की ठगी के आरोप में बीएसटीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डीएलएफ, फेज-1, गुरुग्राम निवासी राहुल कलसी (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी ने पीड़िता के फर्जी साइन कर एक फर्जी कैश रसीद तैयार की। बाद में पेमेंट करने की बात कर प्रॉपर्टी पर कब्जा लेने के लिए कोर्ट में मुकदमा भी कर दिया। पुलिस ने रसीद को एफएसएल की जांच के लिए भेजा तो वह फर्जी पाई गई। इसके बाद आरोपी को गुरुग्राम स्थित उसके फ्लैट से 27 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त मोहम्मद अली ने बताया कि शिकायतकर्ता रेखा कपूर ने 7 अगस्त 2020 को आर्थिक अपराध शाखा में 2.84 करोड़ की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी कुछ प्रॉपर्टी को बेचना चाहती थी। एक प्रॉपर्टी ब्रोकर राजेंद्र यादव के जरिये उनकी मुलाकात राहुल कलसी से हुई। बातचीत के बाद सौदा तय हो गया।
विज्ञापन
एडवांस के रूप में 26 अप्रैल 2019 को राहुल ने 11 लाख (छह लाख चेक और पांच लाख कैश) की पेमेंट कर पीड़िता से साइन करवाकर उसकी रसीद ले ली। बाकी पेमेंट 4 दिसंबर 2019 को देने की बात हुई। पेमेंट के समय एग्रीमेंट की कॉपी रेखा ने ठीक से पढ़ी नहीं। इस बीच जब उन्होंने एग्रीमेंट की कॉपी पढ़ी तो उनके होश उड़ गए।
एग्रीमेंट के मुताबिक राहुल उद्योग विहार, गुरुग्राम की प्रॉपर्टी के बदले 2.84 करोड़ रुपये दे चुका था। इसके बाद आरोपी ने उस प्रॉपर्टी पर कब्जा लेने के लिए कोर्ट में केस भी कर दिया।
एचएसआईआईडीसी को भी कोर्ट में मामला विचाराधीन होने की खबर दे दी गई। राहुल ने पीड़िता को पेमेंट की रसीद भी दिखाई। इधर पीड़िता को प्रॉपर्टी ब्रोकर राजेंद्र यादव ने बताया कि राहुल ने पेमेंट की फर्जी रसीद तैयार की हैं।
आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार व एसआई आदित्य शर्मा को जांच सौंपी। सौदे की रसीद की एफएसएल जांच के बाद कलसी को गिरफ्तार कर लिया गया।