फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dilapidated house collapses in Jwalapuri father dies son in critical condition fire personnel pulled them out

दिल्ली: ज्वालापुरी में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर, दमकल कर्मियों ने निकाला बाहर

Fri, 02 Oct 2026 09:01 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 09:01 PM IST
सार

आउटर जिले के नांगलोई थाना क्षेत्र के ज्वालापुरी इलाके में बृहस्पतिवार शाम जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के दौरान मकान में मौजूद पिता-पुत्र मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला।

विज्ञापन
Dilapidated house collapses in Jwalapuri father dies son in critical condition fire personnel pulled them out
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आउटर जिले के नांगलोई थाना क्षेत्र के ज्वालापुरी इलाके में बृहस्पतिवार शाम जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के दौरान मकान में मौजूद पिता-पुत्र मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। दोनों को एंबुलेंस की मदद से संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बेटे का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 50 वर्षीय शमशुहल के रूप में हुई है। उनका 20 वर्षीय बेटा सोहेब भी हादसे में घायल हुआ है। उसकी पीठ में चोट लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, मकान गिरने की सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


25 वर्ग गज में बना था मकान
दमकल विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे ज्वालापुरी स्थित उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास गेट नंबर-4, डी-776 मकान के ढहने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां और अन्य आपातकालीन वाहन मौके के लिए रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने मलबे में दबे पिता-पुत्र को बचाने के लिए अभियान शुरू किया। टीम ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर हालत में था मकान
स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। बताया जा रहा है कि मकान को गिराकर दोबारा निर्माण कराने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक मकान ढह गया और पिता-पुत्र मलबे की चपेट में आ गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed