फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dhansa Bus Stand on the Grey Line will be the first ever underground Metro station of Delhi Metro network 

ग्रे लाइन: दिल्ली मेट्रो का पहला ऐसा अंडरग्राउंड स्टेशन होगा ढांसा बस स्टैंड जहां वाहनों की पार्किंग भी होगी भूमिगत

Thu, 01 Jul 2021 03:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 01 Jul 2021 03:58 PM IST
सार

द्वारका-नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन कॉरिडोर पर नए स्टेशन का निर्माण पूरा कर लिया गया है और जुलाई के अंत तक सेवाएं शुरू किए जाने की संभावना है। इससे दिल्ली-हरियाणा की लाखों की ग्रामीण आबादी को भी मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Dhansa Bus Stand on the Grey Line will be the first ever underground Metro station of Delhi Metro network 
delhi metro - फोटो : कुमार संजय

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की पहली एकीकृत पार्किंग का ढांसा मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कर लिया गया है। भूमिगत पार्किंग में 110 कारें और 185 दो पहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। पार्किंग में वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए दोनों तरफ से रैंप बने होंगे। एस्कलेटर, लिफ्ट और कॉन्कोर्स के जरिये पार्किंग से सीधे मेट्रो स्टेशन तक यात्रियों के पहुंचने की सुविधा होगी। 

विज्ञापन


द्वारका-नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन कॉरिडोर पर नए स्टेशन का निर्माण पूरा कर लिया गया है और जुलाई के अंत तक सेवाएं शुरू किए जाने की संभावना है। इससे दिल्ली-हरियाणा की लाखों की ग्रामीण आबादी को भी मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन चार तल का है। चार तल के सबसे निचले तल पर 18मी की गहराई पर प्लेटफार्म होगा। इसके उपर कॉनकोर्स, जबकि इसके बाद के तल में वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी। सबसे ऊपर का तल ग्राउंड लेवल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग में प्रवेश और निकास की सुविधा के लिए रैंप, लिफ्ट, सीढ़ियां, एस्कलेटर होंगे। भविष्य में ग्राउंड लेवल पर प्रॉपर्टी डवलेपमेंट से जुड़ी गतिविधियों का प्रावधान भी होगा। दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में फिलहाल 100 पार्किंग हैं।

नजदीकी कॉनकोर्स से यात्रियों को होगी सहूलियत
पार्किंग लॉट में यात्रियों के लिए एक लिफ्ट की सुविधा होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए दो सीढ़ियां तथा दो एस्केलेटर सीधे तौर पर कॉनकोर्स से जुड़े होंगे। पार्किंग से कॉनकोर्स के नजदीक होने से यात्रियों को जल्दबाजी होने पर भी पहुंचना आसान होगा।

डिजाइन की खूबियां मेट्रो की उपलब्धि
ढांसा बस स्टैंड मेट्रो की पार्किंग के डिजाइन को उपलब्धि माना जा रहा है। दिल्ली मेट्रो के किसी भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर अब तक ऐसी सुविधा नहीं है। फिलहाल, दिलशाद गार्डन-शहीद स्थल नया बस अड्डा कॉरिडोर पर हिंडन नदी मेट्रो स्टेशन पर बेसमेंट पार्किंग सुविधा है, लेकिन यह एलिवेटेड स्टेशन है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के नई दिल्ली स्टेशन पर स्टेशन के ऊपर एक बहुमंजिला पार्किंग है।


ढांसा बस स्टैंड से इसी महीने शुरू होगी मेट्रो सेवा
नजफ़गढ़–ढांसाबस स्टैंड के 1.8 किलो मीटर लंबे सेक्शन का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके पूरा होने पर चार स्टेशनों के द्वारका-ढांसा बस स्टैंड के बीच ग्रे लाइन कॉरिडोर की कुल लंबाई 6.1 किलोमीटर हो जाएगी। ग्रे लाइन के विस्तार से नजफगढ़ के आसपास के ग्रामीण इलाके और हरियाणा की आबादी के लिए मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल ने कहा कि सभी वैधानिक जरूरतों को पूरा करने के बाद जुलाई के अंत तक परिचालन शुरू करने की तमाम कोशिशें की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed