फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Despite having a four-engine government, the public is in distress: Saurabh

चार इंजन की सरकार होने के बावजूद जनता बेहाल : सौरभ

Sun, 22 Feb 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Despite having a four-engine government, the public is in distress: Saurabh
चिराग दिल्ली में आप का दिल्ली बेहाल जन संवाद, भाजपा पर हमला बोला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने रविवार को चिराग दिल्ली में दिल्ली बेहाल जनसंवाद कार्यक्रम के तहत भाजपा सरकार पर हमला बोला। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में केंद्र, एलजी, दिल्ली सरकार और एमसीडी सहित चार इंजन की सरकार होने के बावजूद राजधानी की जनता बेहाल है।

यह जनसंवाद अभियान राजधानी के हर मंडल में चलाया जा रहा है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार के एक वर्ष पूरे होने के बाद भी महिलाओं को 2500 रुपये की सहायता राशि नहीं मिली और बस मार्शलों को पक्की नौकरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदूषण कम करने और यमुना सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा किया है। इसके अलावा 370 मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर आरोग्य मंदिर कर दिया, जबकि कई क्लीनिक बंद कर हजारों युवाओं को बेरोजगार कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि 6000 बस कंडक्टरों को भी हटाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि निजी स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोतरी, राशन कार्ड रद्द करने और पेंशन बंद करने जैसे मुद्दों पर सरकार चुप है। भारद्वाज ने कहा कि एक मार्च को आम आदमी पार्टी जंतर मंतर पर जनसभा कर दिल्ली की जनता की आवाज उठाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed