फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dengue sting spread in the capital in Delhi

Delhi: राजधानी में डेंगू के डंक ने पसारे पैर, दो लोगों की मौत, 247 नये मामले आए सामने

Mon, 26 Dec 2022 03:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 26 Dec 2022 03:48 PM IST
सार

दिल्ली में दो और लोगों की डेंगू से मौत की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल कुल सात मौतें हुई हैं। 247 नए मामले भी आए।
 

विज्ञापन
Dengue sting spread in the capital in Delhi
डेंगू से दो की मौत - फोटो : social media

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में दो और लोगों की डेंगू से मौत की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल कुल सात मौतें हुई हैं। 247 नए मामले भी आए।

डेंगू के लक्षण इंफेक्शन के लगभग 4 या 6 दिन बाद दिखते हैं

1.तेज बुखार
2. सिर दर्द
3. आंखों में दर्द
4. मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
5.थकान
6.जी मिचलाना
7.उल्टी होना
8.त्वचा पर लाल निशान

डेंगू का इलाज
डेंगू के लिए कोई खास दवा या सटीक इलाज उपलब्ध नहीं है. इसमें कुछ घरेलू नुस्खे बड़े कारगर हो सकते हैं. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। अत्यधिक गंभीर मामलों में मरीज को इलेक्ट्रोलाइट सप्लीमेंट देने चाहिए। कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और ब्लड ट्रांस्फ्यूजन के जरिए भी इलाज किया जाता है। आप खुद से एस्पिरिन या इबुप्रोफेन जैसी दवाओं का सेवन भूलकर भी ना करें।
विज्ञापन


डेंगू से बचाव
जितना हो सके मॉस्किटो रेपलेंट्स, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।  घर के दरवाजे और खिड़कियों को शाम होने से पहले बदं कर दें। शरीर को पूरी तरह से कवर करने वाले कपड़े पहनें। सुनिश्चित करें कि आसपास पानी इकट्ठा ना हो। कूलर का पानी बदलते रहें पानी को ढक कर रखें बाहरी पक्षी या पालतू जानवरों के पानी को नियमित रूप से बदलते रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के मरीज डाइट का रखें ध्यान
डेंगू से पीड़ित मरीज को डाइट का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है डेंगू के मरीज के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसलिए समय-समय पर मरीज को पानी, जूस, नारियल पानी या हो सके तो बकरी का दूध लेना चाहिए। बकरी का दूध प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, कई एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि अगर आप चाहें तो पपीते का पत्ता भी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में काफी ज्यादा फायदेमंद है। वहीं खाने के नाम पर मरीजों को तला-भुना मसालेदार से बिल्कुल बचना चाहिए और हरे पत्तों की सब्जी या सूप का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed