फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dengue dangerously increasing in Delhi 665 people reported positive in only 23 days

दिल्ली: इस महीने केवल 23 दिन में 665 लोग डेंगू की चपेट में आए, एक हजार के पार हुए केस 

Mon, 25 Oct 2021 06:55 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 25 Oct 2021 06:55 PM IST
सार

पिछली बार के मुकाबले इस साल राजधानी में अक्तूबर के महीने में दोगुने लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। दिल्ली नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। 
 

विज्ञापन
Dengue dangerously increasing in Delhi 665 people reported positive in only 23 days
दिल्ली में डेंगू (सांंकेतिक तस्वीर)

विस्तार

दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अक्तूबर में करीब दोगुने लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। दिल्ली नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। पिछले शनिवार तक दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़कर 1006 हो गए हैं। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अक्तूबर महीने में पिछले शनिवार तक 23 दिन में 665 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। यह पिछले साल पूरे अक्तूबर महीने में आए डेंगू के कुल 346 केस का करीब दोगुना है। लेकिन साल 2017 में अक्तूबर महीने में डेंगू से हालात सर्वाधिक खतरनाक थे। अभी तक सबसे ज्यादा मामले इसी महीने में आए थे। 2022 लोग डेंगू की चपेट में थे। अगले साल 2018 में भी हालात करीब ऐसे ही थे। इस साल 1114 लोग डेंगू की चपेट में आए थे। 
विज्ञापन


दो साल के बाद डेंगू ने फिर बढ़ाई चिंता
पिछले दो साल के बाद दिल्ली में डेंगू ने फिर से खतरनाक स्थिति उत्पन्न की है। 2019 में दिल्ली में डेंगू के 833 और 2020 में 489 मामले सामने आए थे। लेकिन इस साल डेंगू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष पूरे साल में डेंगू के कुल 1072 मामले आए थे। जबकि इस साल दो महीने पहले ही डेंगू के एक हजार से अधिक केस हैं। हालात ऐसे रहे तो 15 दिन में डेंगू के मरीजों की संख्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक बारिश मच्छरों के लिए अनुकूल
दिल्ली में इस साल उम्मीद से अधिक बारिश हुई है। अधिक बारिश और साफ पानी का यहां-वहां जमाव डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की पैदावार के लिए अनुकूल रहा। इसका असर डेंगू के बढ़े मामलों में देखा जा सकता है। अभी भी बारिश जारी है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को हुई बारिश और जगह-जगह पर हुआ जल जमाव स्थिति को अधिक बिगाड़ सकता है। जबतक जल जमाव खत्म होगा उतने समय में डेंगू के मच्छरों को तेजी से पैदा होने का समय मिल गया है। डेंगू के मच्छर रुके साफ पानी में पैदा होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed