{"_id":"613646bc3939ca7bef697e4d","slug":"dengue-cases-rise-in-delhi-so-far-124-cases-have-been-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डेंगू के मामलों में तेजी, अब तक 100 से ज्यादा मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डेंगू के मामलों में तेजी, अब तक 100 से ज्यादा मामले सामने आए
Tue, 07 Sep 2021 08:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Sep 2021 08:18 AM IST
सार
दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी से 4 सितंबर की अवधि में 2018 के बाद इस साल सर्वाधित लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। 2018 में 137 लोग डेंगू के डंक का शिकार हुए थे। जबकि इस साल का आंकड़ा देखें तो इस साल डेंगू के कुल मामलों के 58% मामले केवल पिछले महीने आए हैं, जो कि चिंता बढ़ाने वाली बात है।
विज्ञापन
dengue
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में तेजी से लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए दिल्ली वासियों को मच्छरों से अभी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अबतक दिल्ली में डेंगू के कुल 124 मामले सामने आए हैं, इनमें से 72 मामले अकेले अगस्त में आए हैं। सोमवार को जारी निगम की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी से 4 सितंबर की अवधि में 2018 के बाद इस साल सर्वाधित लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। 2018 में 137 लोग डेंगू के डंक का शिकार हुए थे। जबकि इस साल का आंकड़ा देखें तो इस साल डेंगू के कुल मामलों के 58% मामले केवल पिछले महीने आए हैं, जो कि चिंता बढ़ाने वाली बात है। फिलहाल इस साल अभीतक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।
जमा बरसाती पानी डेंगू का कारण
राजधानी दिल्ली में पिछले महीने करीब 3-4 बार मूसलाधार बारिश हुई। सिविक एजेंसियां लाख कोशिशों के बावजूद बरसाती पानी की निकासी कराने में असफल रहीं और जगह-जगह जल जमाव हुआ। इसका नतीजा अब दिल्ली वासियों के सामने है। डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा साफ व स्थिर पानी में तेजी से पनपते हैं। जमा हुआ बरसाती पानी डेंगू जनित मच्छरों के लिए सबसे अनुकूल है।
विज्ञापन
पार्कों और खुले में बैठना खतरनाक
मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छर गंदे पानी में पनपते हैं। हालत ऐसी है कि नालों के आस-पास, पार्कों, खुले मैदानों में सुबह-शाम बैठना खुलेआम चिकनगुनिया को बुलावा देना है। चिकनगुनिया के मामलों में इजाफा हुआ है। चिकनगुनिया के 32, मलेरिया के 57 मामले अबतक आए हैं।