फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dengue cases rise in Delhi, so far 124 cases have been reported

दिल्ली: डेंगू के मामलों में तेजी, अब तक 100 से ज्यादा मामले सामने आए

Tue, 07 Sep 2021 08:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Sep 2021 08:18 AM IST
सार

दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी से 4 सितंबर की अवधि में 2018 के बाद इस साल सर्वाधित लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। 2018 में 137 लोग डेंगू के डंक का शिकार हुए थे। जबकि इस साल का आंकड़ा देखें तो इस साल डेंगू के कुल मामलों के 58% मामले केवल पिछले महीने आए हैं, जो कि चिंता बढ़ाने वाली बात है।

विज्ञापन
Dengue cases rise in Delhi, so far 124 cases have been reported
dengue - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली में तेजी से लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए दिल्ली वासियों को मच्छरों से अभी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अबतक दिल्ली में डेंगू के कुल 124 मामले सामने आए हैं, इनमें से 72 मामले अकेले अगस्त में आए हैं। सोमवार को जारी निगम की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी से 4 सितंबर की अवधि में 2018 के बाद इस साल सर्वाधित लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। 2018 में 137 लोग डेंगू के डंक का शिकार हुए थे। जबकि इस साल का आंकड़ा देखें तो इस साल डेंगू के कुल मामलों के 58% मामले केवल पिछले महीने आए हैं, जो कि चिंता बढ़ाने वाली बात है। फिलहाल इस साल अभीतक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन


जमा बरसाती पानी डेंगू का कारण
राजधानी दिल्ली में पिछले महीने करीब 3-4 बार मूसलाधार बारिश हुई। सिविक एजेंसियां लाख कोशिशों के बावजूद बरसाती पानी की निकासी कराने में असफल रहीं और जगह-जगह जल जमाव हुआ। इसका नतीजा अब दिल्ली वासियों के सामने है। डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा साफ व स्थिर पानी में तेजी से पनपते हैं। जमा हुआ बरसाती पानी डेंगू जनित मच्छरों के लिए सबसे अनुकूल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्कों और खुले में बैठना खतरनाक
मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छर गंदे पानी में पनपते हैं। हालत ऐसी है कि नालों के आस-पास, पार्कों, खुले मैदानों में सुबह-शाम बैठना खुलेआम चिकनगुनिया को बुलावा देना है। चिकनगुनिया के मामलों में इजाफा हुआ है। चिकनगुनिया के 32, मलेरिया के 57 मामले अबतक आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed