{"_id":"68bd89c0b39369ab0409afec","slug":"demand-to-form-a-governing-body-in-28-colleges-of-delhi-government-ashram-news-c-340-1-del1011-103993-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दिल्ली सरकार के 28 कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दिल्ली सरकार के 28 कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी बनाने की मांग
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के वित्त पोषित 28 कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी बनाने की मांग को लेकर फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस (शिक्षक संगठन) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद को पत्र लिखा है। फोरम के चेयरमैन डॉ. हंसराज सुमन ने बताया कि दिल्ली सरकार का गठन हुए सात महीने व्यतीत हो चुके है। लेकिन अभी तक दिल्ली सरकार के 28 कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी नहीं बनी है।
दिल्ली सरकार से पूर्ण वित्त पोषित 12 कॉलेजों में लगभग एक हजार शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की जानी है। इन कॉलेजों में दिल्ली सरकार व प्रबंध समिति ( गवर्निंग बॉडी ) ने 1512 पदों को स्वीकृत किया है। लेकिन यहां स्थायी शिक्षकों की संख्या 528 है। गवर्निंग बॉडी में एससी /एसटी व ओबीसी समुदाय के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। उन्होंने बताया, दिल्ली सरकार के इन कॉलेजों में सरकार की ओर से लगभग 180 लोगों की सूची भेजी जाती है। जिसमें से विश्वविद्यालय प्रशासन 144 लोगों को गवर्निंग बॉडी में स्थान देती है।