{"_id":"68a7259b2c9b26009105f7f6","slug":"demand-to-cancel-bond-for-dusu-election-ashram-news-c-340-1-del1011-101870-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: डूसू चुनाव के लिए बॉन्ड निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: डूसू चुनाव के लिए बॉन्ड निरस्त करने की मांग
विज्ञापन
-एसएफआई उच्च न्यायालय का खटखटाएगा दरवाजा, डीयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में उम्मीदवारों से एक लाख के बॉन्ड प्रावधान को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) दिल्ली राज्य समिति ने निरस्त करने की मांग की है। इस संबंध में डीयू प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
एसएफआई दिल्ली राज्य समिति के सदस्य सोहन कुमार यादव ने कहा, छात्र चुनाव प्रचार में लाखों रुपये खर्च करने वाले संगठनों से आम छात्रों को परेशानी होती है। इस समस्या को रोकने के लिए प्रशासन के प्रयास की सराहना की जानी चाहिए। मगर, उम्मीदवारों पर एक लाख के बॉन्ड जैसी शर्ते लगाना फायदे से ज्यादा नुकसान है। एसएफआई हिंदू कॉलेज की संयुक्त सचिव अभिनदाना ने कहा, यह आम छात्रों को विश्वविद्यालय चुनावों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और चुनाव लड़ने से स्पष्ट रूप से हतोत्साहित करता है। हमें चिंता है कि यह प्रावधान हाशिए पर पड़े छात्रों को और अलग-थलग कर देगा जो साधन संपन्न लोगों से अनुचित प्रतिस्पर्धा का शिकार हो सकते हैं। इस मुद्दे को कानूनी रूप से उठाने के लिए एसएफआई जल्द ही उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।