{"_id":"60c24d7f9546ab4bab5cb221","slug":"delivery-agents-of-online-shopping-company-will-get-vaccine-on-priority-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के डिलीवरी एजेंट्स को प्राथमिकता के आधार पर लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के डिलीवरी एजेंट्स को प्राथमिकता के आधार पर लगेगी वैक्सीन
Thu, 10 Jun 2021 11:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:05 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग को अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, स्विग्गी, डूंजो आदि कंपनियों से संपर्क कर उनके यहां काम करने वाले डिलीवरी एजेंट्स का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दिल्ली सरकार ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े डिलीवरी एजेंट्स को प्राथमिकता के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाएगी। इससे वे संक्रमित होने के खतरे में आए बिना अपनी ड्यूटी कर सकेंगे। इसके साथ ही न तो इस दौरान वे स्वयं संक्रमित होंगे और न ही किसी दूसरे को संक्रमित करेंगे।
विज्ञापन
सरकार को उम्मीद है कि इस तरह से ऑनलाइन बिजनेस का ठहरा हुआ व्यापार तेजी से चल सकेगा और लोगों को बिना किसी भय के सेवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, स्विग्गी, डूंजो आदि से संपर्क कर डिलीवरी एजेंट्स का वैक्सीनेशन कराएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग को अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, स्विग्गी, डूंजो आदि कंपनियों से संपर्क कर उनके यहां काम करने वाले डिलीवरी एजेंट्स का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। फिलहाल सरकार ने सलाह दी है कि जब तक सभी डिलीवरी एजेंट्स को कोरोना की वैक्सीन नहीं लग जाती, वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
विज्ञापन
सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह अभियान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश मिलते ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सभी डिलीवरी एजेंट्स को वैक्सीन लगवाने का निर्देश दिया।