फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi's markets will get international recognition

Delhi News: दिल्ली के बाजारों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान

Sun, 17 Sep 2023 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi's markets will get international recognition
चांदनी चौक शॉपिंग फेस्टिवल में मुख्यमंत्री ने की शिरकत
विज्ञापन


कहा-चांदनी चौक की तरह दूसरी मार्केट्स को भी खूबसूरत बनाया जाएगा
दिल्ली बाजार नामक वर्चुअल मार्केट बनेगी, दिल्ली की सारी दुकानें जुड़ेंगी



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रंगपुरी में चांदनी चौक शॉपिंग फेस्टिवल का रविवार को आयोजन किया गया। इसे चांदनी चौक के व्यापारियों और कॉमर्स ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने मिलकर आयोजित किया। इसमें कपड़े, खाने-पीने की चीजें समेत अन्य दुकानें लगाई गईं। फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की मार्केट्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इसके लिए दिल्ली बाजार नामक एक वर्चुअल मार्केट बनाई जा रही है, जिससे दिल्ली की सारी दुकानें जुड़ेंगी। इसमें दुनिया में कहीं से भी इस पोर्टल पर जाकर वर्चुअली दिल्ली की मार्केट को देख सकेंगे और उत्पाद खरीद सकेंगे।

उन्होंने कहा कि चांदनी चौक मार्केट की तरह दिल्ली की दूसरी मार्केट्स को भी खूबसूरत बनाया जाएगा। इससे वहां ज्यादा ग्राहक आएंगे और व्यापार बढ़ेगा। इसी तरह लाजपत नगर और गांधी नगर समेत अन्य बाजारों व टैक्सटाइल, फर्नीचर समेत अन्य सेक्टर का शॉपिंग फेस्टिवल कर सकते हैं, जहां खरीदने और बेचने वाले एक साथ मिल सकेंगे।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में खासतौर पर तीन प्रोग्राम हैं। पहला दुबई शॉपिंग फेस्टिवल की तर्ज पर फेस्टिवल चलाने की योजना बना रहे हैं। यह फेस्टिवल एक सप्ताह से दस दिन का होगा। यह पूरी दिल्ली के अंदर होगा। दूसरे प्रोग्राम के तहत चांदनी चौक की तरह ही दूसरी मार्केट को भी खूबसूरत बनाने की योजना है। तीसरा ‘दिल्ली बाजार’ नाम से एक वर्चुअल मार्केट बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि दिल्ली बाजार वेबसाइट का दिल्ली सरकार पूरी दुनिया में प्रचार करेगी। अगर कोई वेबसाइट पर जाकर किसी प्रोडक्ट को सर्च करता है तो दिल्ली में उस प्रोडक्ट को बेचने वाली सभी दुकानें सामने दिखने लगेंगी। वह एक क्लिक कर किसी भी दुकान में जाकर प्रोडक्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed