फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Zoo to open on March 1

एक मार्च को खुल जाएगा दिल्ली चिड़ियाघर

Tue, 22 Feb 2022 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Delhi Zoo to open on March 1
नई दिल्ली। कोरोना के कारण लंबे समय से बंद चल रहा चिड़ियाघर एक मार्च से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। हालांकि अभी सीमित संख्या में पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। पर्यटकों को टिकट ऑनलाइन ही मिलेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार चिड़ियाघर को खोलने की तैयारी चल रही हैं। टिकट, चिड़ियाघर की वेबसाइट से ऑनलाइन मिलेंगे। सामान्य दिनों में करीब 10 हजार तक पर्यटक यहां आते हैं। अब नए सिरे से इसे खोलने की तैयारी हो रही है। जीव जंतुओं की सुरक्षा के लिहाज से पर्यटकों को मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद चिड़ियाघर में प्रवेश मिलेगा। अंदर खाने पीने की चीजें लेकर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। गौरतलब रहे कि कोरोना की तीसरी लहर आने पर दिल्ली चिड़ियाघर बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

ऑनलाइन टिकट बुक करके मिलेगी एंट्री
चिड़ियाघर में एंट्री करने के लिए टिकट ऑनलाइन बुक करने की व्यवस्था होगी। चिड़ियाघर की वेबसाइट www.nzpnewdelhi.gov.in ÂÚU Buy Ticketsऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा (सुरक्षा कोड) डालना होगा। अपनी जानकारी (नाम, ईमेल इत्यादि) भरना होगा। फिर मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, वेरिफाई करने के बाद टिकट बुकिंग स्क्रीन पर पहुंचा जा सकेगा। फिर एक टाइमिंग स्लॉट चुनना होगा और टिकटों की संख्या तय करनी होगी। पेमेंट करते ही टिकट बुक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मदेव राय बने चिड़ियाघर के नए निदेशक
सोमवार को धर्मदेव राय को चिड़ियाघर का नया निदेशक नियुक्त किया गया। केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना से इसकी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed