{"_id":"623d42a6453d2754db14ff91","slug":"delhi-youth-murdered-in-narela-crime-committed-in-family-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नरेला में युवक की चाकू मारकर हत्या, रंजिश में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नरेला में युवक की चाकू मारकर हत्या, रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
Fri, 25 Mar 2022 09:59 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 25 Mar 2022 09:59 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात लगभग दो बजे सूचना मिली की नरेला क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
CRIME
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के नरेला में गुरुवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का भाई इनामी बदमाश है। घटना के पीछे रंजिश की बात कही जा रही है। इसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात लगभग दो बजे सूचना मिली की नरेला क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि वारदात के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है। मृतक का भाई इनामी बदमाश है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।