{"_id":"6292db7501644801fa1a36a9","slug":"delhi-young-man-had-to-get-out-of-the-house-late-at-night-after-arguing-with-his-wife-miscreants-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पत्नी से कहासुनी कर देर रात घर से बाहर निकलना युवक को पड़ा भारी, बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पत्नी से कहासुनी कर देर रात घर से बाहर निकलना युवक को पड़ा भारी, बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर पीटकर किया अधमरा
Sun, 29 May 2022 08:04 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 29 May 2022 08:04 AM IST
सार
पीड़ित चंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वह गुस्से में आकर घर से निकल गया। रात में लौटते समय तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और मोबाइल, पर्स लूट लिया। विरोध करने पर उससे मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
युवक को बदमाशों ने लूटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पालम इलाके में पत्नी से कहासुनी के बाद गुस्से में घर से बाहर निकले युवक को बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। युवक का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में चंदन कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ महावीर एंक्लेव में रहता है। वह एक निजी कंपनी में वेब डिजायनर का काम करता है। शुक्रवार की रात उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वह गुस्से में आकर घर से निकल गया। रात में करीब 2.30 बजे वह वापस घर आ रहा था। नसीरपुर के भगत सिंह पार्क के पास तीन युवक पार्क से बाहर निकलकर उसके पास आए। बदमाश उससे मोबाइल फोन छीनने लगे। चंदन के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उसे अधमरा करने के बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। पर्स में नकद, एटीएम कार्ड के अलावा अन्य दस्तावेज थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। चंदन ने घर पहुंचने के बाद पत्नी के फोन से घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पीड़ित के पास पहुंची और उसका इलाज करवाया।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को बदमाशों का हुलिया बताया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ित के बताए हुलिए और सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस बदमाश की पहचान करने में जुटी है।