फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Women enrolled more than men isn time in mcd elections

Delhi MCD Election : महिलाओं ने कराए पुरुषों से अधिक नामांकन, इस बार मैदान में कम हैं 1000 उम्मीदवार

Wed, 16 Nov 2022 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Nov 2022 02:48 AM IST
सार

Delhi : महिलाओं ने अपने आरक्षित वार्डों के अलावा सामान्य वर्ग के वार्डों में भी ताल ठोंकी है। एमसीडी के 250 वार्डों में से मात्र 16 वार्डों में महिला उम्मीदवार नहीं है, जबकि उनके लिए 125 वार्ड आरक्षित है। इस तरह महिलाओं ने सामान्य वर्ग के 109 वार्डों में भी नामांकन पत्र जमा कराए है।

विज्ञापन
Delhi : Women enrolled more than men isn time in mcd elections
एमसीडी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी चुनाव लड़ने के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को काफी पीछे छोड़ दिया है। महिलाओं ने अपने आरक्षित वार्डों के अलावा सामान्य वर्ग के वार्डों में भी ताल ठोंकी है। एमसीडी के 250 वार्डों में से मात्र 16 वार्डों में महिला उम्मीदवार नहीं है, जबकि उनके लिए 125 वार्ड आरक्षित है। इस तरह महिलाओं ने सामान्य वर्ग के 109 वार्डों में भी नामांकन पत्र जमा कराए है। इतना ही नहीं, सामान्य वर्ग के दो वार्डों में पुरुषों की तुलना में महिला उम्मीदवार अधिक है। इसके अलावा छह वार्डों में पुरुष व महिला उम्मीदवारों की संख्या बराबर है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के एमसीडी के 250 वार्डों के चुनाव में 1158 महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए है, जबकि 863 पुरुषों ने नामांकन पत्र दाखिल कराए। इस तरह पुरुषों की तुलना में 195 महिलाएं अधिक उम्मीदवार है। वार्ड नंबर-198 विनोद नगर व वार्ड नंबर गौतमपुरी में चार-चार और वार्ड नंबर-222 रामनगर ईस्ट में पुरुष चार व महिलाएं पांच और वार्ड नंबर मंगोलपुरी-एक में पुरुष तीन व महिलाएं चार उम्मदवार है, वहीं वार्ड नंबर-59 पश्चिम विहार, वार्ड नंबर-70 शास्त्री नगर, वार्ड नंबर-172 चिराग दिल्ली व वार्ड नंबर-200 पांडव नगर में तीन-तीन महिलाओं व पुरुषों ने नामांकन पत्र दाखिल कराए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजफगढ़ वार्ड में सबसे अधिक नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किएनई दिल्ली। एमसीडी चुनाव के लिए वार्ड नंबर-127 नजफगढ़ में सबसे अधिक नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस वार्ड में 17 नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए है, जबकि सबसे कम सात वार्डों में सबसे कम नेताओं नामांकन पत्र दाखिल कराए। इन वार्डों में चार-चार नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल कराए है।

इस बार मैदान में कम हैं 1000 उम्मीदवार

एमसीडी चुनाव में इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने अधिक रुचि नहीं ली। इस कारण गत दो चुनावों की तुलना में इस बार उम्मीदवारों की संख्या काफी कम है। इस बार उम्मीदवारों की संख्या बीते चुनाव की तुलना में करीब एक हजार कम रहने की संभावना है। औसतन हर वार्ड से दो निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस व अन्य दलों व निर्दलीय समेत 2021 उम्मीदवारों ने 2585 नामांकन पत्र दाखिल किए है। खास बात यह है कि इन उम्मीदवारों में करीब 500 उम्मीदवार राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के विकल्प उम्मीदवार है। इसके अलावा अनेक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र के एक से अधिक सेट जमा कराए हैं। लिहाजा नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विकल्प उम्मीदवारों के नामांकन पत्र स्वयं ही रद्द हो जाएगे। इसके अलावा कुछ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वापस लेने की संभावना है। इस कारण मैदान में करीब डेढ़ हजार उम्मीदवार मैदान में रहेंगे। वर्ष 2017 में 2537 उम्मीदवारों ने तीनों नगर निगम का चुनाव लड़ा था, जबकि वर्ष 2012 में तीनों नगर निगम चुनाव में 2609 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी।



वार्ड 22 और उम्मीदवार करीब एक हजार कम
तीनों नगर निगम का विलय करके गठित की गई एमसीडी में वार्डों की संख्या 272 से कम करके 250 की गई। इस तरह मात्र 22 वार्ड कम हुए ह, वहीं उम्मीदवारों की संख्या करीब एक हजार कम होने के आसार है। लिहाजा इस बार एमसीडी चुनाव लड़ने में निर्दलीय उम्मीदवारों नेेे बहुत कम रूचि ली है, क्योंकि भाजपा, आप व कांग्रेस ने सभी 250 वार्डों में उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके अलावा बसपा ने करीब दो सौ, एनसीपी ने सौ, जनता दल (यू), आरएलडी ने भी कई वार्डों में उम्मीदवार मैदान में उतारे है। इस तरह करीब एक हजार उम्मीदवार राजनीतिक दलों से संबंधित है, जबकि करीब 500 उम्मीदवार निर्दलीय है और प्रत्येक वार्ड में औसतन दो निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है।

आज नामांकन पत्रों की होगी जांच
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग एमसीडी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की ओर से जमा कराए 2585 नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच करेगा। इस सिलसिले में सभी 68 रिटर्निंग अधिकारियों ने उम्मीदवारों को बुलाया है, जबकि चुनाव नहीं लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार शनिवार तक अपना नामांकन वापस ले सकते है। आयोग की ओर से शनिवार की शाम को नामांकन पत्र वापस लेने की अवधि समाप्त होने के बाद निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed